फ्रांस में बाल यौन उत्पीड़न का अब तक का सबसे बड़ा मामला, 349 बच्चों के यौन उत्पीड़न का संदेह
एक सेवानिवृत्त फ्रांसीसी सर्जन ने अपने 30 साल के सेवाकाल के दौरान कम से कम 349 बच्चों के साथ दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न किया होगा।
लोरिएंट, एएफपी। एक सेवानिवृत्त फ्रांसीसी सर्जन ने अपने 30 साल के सेवाकाल के दौरान कम से कम 349 बच्चों के साथ दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न किया होगा। फ्रांस में बाल यौन उत्पीड़न के अभी तक के सबसे बड़े मामले के अभियोजक ने यह जानकारी दी है।
दुष्कर्म के अलावा एक एक युवा रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म
चार पीड़ित बच्चों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपित 68 वर्षीय जोएल ले स्कोउर्नेक के खिलाफ मार्च से सुनवाई शुरू होगी। आरोपित सर्जन 30 वर्षों तक मध्य और पश्चिम के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत रहा। उसके खिलाफ आरोप में पूरे सेवाकाल को समेटा जा सकता है। उसके खिलाफ आरोपों में पड़ोस में रहने वाली एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के अलावा एक एक युवा रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म और दूसरे का यौन उत्पीड़न शामिल है।
सैकड़ों बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य
एक बाल रोगी के यौन उत्पीड़न से उसका कृत्य सामने आया है। इस मामले में उसके खिलाफ आरोप लगने के बाद जांचकर्ताओं ने गोपनीय डायरियां बरामद कीं, जिसमें ले स्कोउर्नेक के सैकड़ों बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य का पता चला। शुक्रवार को मुख्य अभियोजक ने कहा कि पीड़ित बच्चों की संख्या 349 हो सकती है। कई मामले बेहद पुराने हैं। कुल 229 लोगों से पूछताछ की गई जिनमें से 197 ने आरोप लगाया है।