Move to Jagran APP

दोगुना तेजी से बढ़ रहा है आर्कटिक का तापमान, हो सकता है जलवायु में बड़ा परिवर्तन

इससे पहले वैज्ञानिकों ने एक शोध में कहा था कि गर्मियों में बढ़ते तापमान से आर्कटिक में हरियाली बढ़ रही है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 06:27 PM (IST)
दोगुना तेजी से बढ़ रहा है आर्कटिक का तापमान, हो सकता है जलवायु में बड़ा परिवर्तन
दोगुना तेजी से बढ़ रहा है आर्कटिक का तापमान, हो सकता है जलवायु में बड़ा परिवर्तन

लंदन, प्रेट्र। आर्कटिक क्षेत्र में हो रही अप्रत्याशित मौसमी गतिविधियों के चलते यहां के पौधे तेजी से मर रहे हैं। वैश्विक औसत की तुलना में आर्कटिक क्षेत्र का तापमान दोगुना तेजी से बढ़ रहा है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड के वैज्ञानिकों ने पाया कि इन बदलावों के कारण पौधों के मरने से यहां जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभाव और बढ़ सकता है। ऐसा होने से यहां का इकोसिस्टम जलवायु परिवर्तन से लड़ने में अक्षम हो जाएगा। इससे पहले वैज्ञानिकों ने एक शोध में कहा था कि गर्मियों में बढ़ते तापमान से आर्कटिक में हरियाली बढ़ रही है।

loksabha election banner

शोधकर्ता रैशेल त्रेहार्न ने कहा, 'आर्कटिक के पौधे तेजी से मर रहे हैं, लेकिन अभी हमारे पास कार्बन संतुलन पर इससे पड़ने वाले प्रभाव को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। पौधों द्वारा कार्बन ग्रहण करने और पौधों व मिट्टी द्वारा उत्सर्जित होने वाले कार्बन के आधार पर कार्बन संतुलन परखा जाता है। वर्तमान समय में और भविष्य में भी वैश्विक जलवायु पर आर्कटिक की भूमिका को समझने के लिए इस बारे में जानकारी बहुत जरूरी है।' आर्कटिक नार्वे के लोफोटेन द्वीपसमूह में अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने पाया कि इस क्षेत्र में दो बड़ी जलवायु संबंधी घटनाएं हुई हैं।

एक के कारण यहां के सदाबहार पौधे मर रहे हैं और दूसरे के कारण पौधों की टहनियों व पत्तों में लाल पिगमेंट का स्तर बढ़ा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पौधों के मरने के कारण कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखने की आर्कटिक क्षेत्र की क्षमता करीब आधी हो गई है। त्रेहार्न ने कहा, 'जलवायु परिवर्तन के बहुत से मॉडल यह अनुमान भी लगाते हैं कि आर्कटिक में हरियाली बढ़ रही है और कार्बन डाई ऑक्साइड का अवशोषण बढ़ रहा है। फिलहाल पिछले कुछ साल में यहां जिस गति से पौधे मरे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि स्थिति बहुत जटिल हो सकती है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.