Move to Jagran APP

प्रिंस हैरी के घर बेटी ने लिया जन्म, महारानी एलिजाबेथ ने बधाई दी, शाही परिवार ने खुशी जताई

बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मर्केल ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया जो पूरी तरह स्वस्थ है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल को बेटी के जन्म पर महारानी एलिजाबेथ ने बधाई दी है साथ ही पूरे शाही परिवार ने खुशी जताई है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 08:38 PM (IST)
प्रिंस हैरी के घर बेटी ने लिया जन्म, महारानी एलिजाबेथ ने बधाई दी, शाही परिवार ने खुशी जताई
प्रिंस हैरी के घर बेटी ने लिया जन्म, महारानी एलिजाबेथ ने बधाई दी। फाइल फोटो।

लंदन, एजेंसी। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की दूसरी संतान बेटी हुई है। बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मर्केल ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया जो पूरी तरह स्वस्थ है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल को बेटी के जन्म पर महारानी एलिजाबेथ ने बधाई दी है, साथ ही पूरे शाही परिवार ने खुशी जताई है। इस नए मेहमान का नाम महारानी एजिलाबेथ द्वितीय और हैरी की मां डायना के नाम पर लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर रखा गया है। लिली के जन्म पर शाही परिवार ने प्रिंस हैरी और डूय्क आफ ससेक्स मेगन मर्केल को बधाई दी है।

loksabha election banner

परदादी और दादी का नाम दिया

लिलिबेट का नाम उनकी परदादी के नाम पर रखा गया है, जो महारानी का लोकप्रिय नाम है। वहीं बच्ची का मध्य नाम ‘डायना’, उनकी दादी और प्रिंस हैरी की मां का है। उनकी एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उस वक्त प्रिंस हैरी 12 साल के थे। लिलिबेट क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की 11वीं परपोती हैं। 

अमेरिका में रहते हैं प्रिंस हैरी और मेगन

प्रिंस हैरी ने अमेरिकन मॉडल मेगन मर्केल से साल 2018 में शादी की थी, जिसके बाद वो साल 2020 में शाही परिवार से अलग होकर अमेरिका जाकर बस गए थे। दंपति का पहले से एक 2 साल का बेटा है जिसका नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी बधाई दी

उधर, विलियम और केट ने अपने केसिंग्टन पैलेस के ट्विटर अकाउंट से अलग-अलग ट्वीट करते हुए कहा है कि हम सभी बेबी लिली के आगमन से खुश हैं। हैरी और मेगन को बधाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी बधाई दी है। शाही परिवार में यह पहला बच्चा है, जिसने ब्रिटेन से बाहर जन्म लिया है। हैरी और मेगन पिछले साल कैलिफोर्निया में बस गए थे। दंपती के प्रेस सचिव ने बयान जारी करते हुए है कि लिली का जन्म शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे हुआ है। महारानी का लिलिबेट उपनाम उनके दादा किंग जार्ज पंचम ने रखा था, जब वह बच्ची थीं। अब हैरी और मर्केल की पुत्री के नाम में यह उपनाम जुड़ गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.