Move to Jagran APP

लंदन ब्रिज हमले में गुलाम कश्मीर का शख्स गिरफ्तार

आतंकी हमला शुक्रवार को हुआ था और इसमें दो लोगों की छुरे से हत्या करने वाले उस्मान खान को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:36 AM (IST)
लंदन ब्रिज हमले में गुलाम कश्मीर का शख्स गिरफ्तार
लंदन ब्रिज हमले में गुलाम कश्मीर का शख्स गिरफ्तार

लंदन, प्रेट्र। लंदन ब्रिज पर आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने के शक में सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी हमला शुक्रवार को हुआ था और इसमें दो लोगों की छुरे से हत्या करने वाले उस्मान खान को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था। उस्मान पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर का रहने वाला था।

loksabha election banner

गिरफ्तार किए गए नजम हुसैन का परिवार भी गुलाम कश्मीर के उसी गांव से आया है, जहां का उस्मान था। ये दोनों लंदन स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में बम फिट करने की साजिश में शामिल थे, जिसमें दोनों को दोषी ठहराया गया था। दोनों ने 2012 में गुलाम कश्मीर के एक मदरसे में आतंकी शिविर भी चलाया था और युवकों को उसमें आतंकी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया था।

अपनी गतिविधियों के सिलसिले में उस्मान और नजम पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। स्टैफोर्डशायर पुलिस लंदन ब्रिज हमले की जांच के सिलसिले में लगातार छापेमारी कर रही है। उस्मान को समय से पहले जेल से रिहा करने के मुद्दे पर ब्रिटेन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विपक्षी लेबर पार्टी ने जहां रिहाई के लिए सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसके लिए लेबर पार्टी के सत्ताकाल में बदली गई नीतियों को कारण बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.