Brexit deal: इस हफ्ते हो सकता है समझौता, EU के वार्ताकार ने दी जानकारी
यूरोपीय संघ के ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने मंगलवार को कहा कि इस सप्ताह ब्रिटेन के साथ समझौता हो सकता है।
लक्समबर्ग, एएफपी। यूरोपीय संघ के ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने मंगलवार को कहा कि इस सप्ताह ब्रिटेन के साथ समझौता हो सकता है, लेकिन इस दौरान उन्होंने हिदायत दी कि अभी और कठोर वार्ता की आवश्यकता है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अधिकारी गुरुवार से शुरू हो रहे यूरोपीय संघ के नेताओं के एक शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिटेन के संघ से बाहर निकलने की शर्तों पर समझौते करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 31 अक्टूबर को संघ से ब्रिटेन को बाहर निकालने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करना चाहते हैं।
बार्नियर, लक्समबर्ग पहुंच गए हैं। वे यहां 27 यूरोपीय संघ देशों को क्लोज डोर टॉक की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। इससे पहले उन्होंने यह बयान दिया। बार्नियर ने संवाददाताओं से कहा कि यह काम सप्ताहांत और कल के साथ-साथ तीव्र हो गया है, भले ही समझौता मुश्किल हो लेकिन यह इस सप्ताह संभव हो सकता है। स्पष्ट रूप से कोई भी समझौता पूरे यूनाइटेड किंगडम और पूरे यूरोपीय संघ के लिए बेहतर होना चाहिए।
तीन साल बाद भी नहीं हुई डील
ब्रिटेन ने 2016 में जनमत संग्रह के बाद यूरोपीय संघ को छोड़ने फैसला किया था। इसके तीन साल बाद भी यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच डील नहीं हो सका। इसका सबसे बड़ा कारण ब्रिटिश शासित उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड के सीमा से संबंधित शर्तें हैं।
बार्नियर से मिलेंगे बार्कले
ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री स्टीफन बार्कले सुबह में लक्समबर्ग में बार्नियर से मिलेंगे, जो कि वार्ता में प्रगति के लिए एक सकारात्मक संकेत बताई जा रही है। यह वार्ता पिछले सप्ताहांत से काफी गोपनीयता से चल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि दोनों पक्ष चाहते हैं कि इससे जुड़ी कोई जानकारी लीक न हो।
सतर्क रहना चाहिए
एक वरिष्ठ यूरोपीय राजनयिक ने बताया, 'यह अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटिश एक सौदा चाहता है और वे सीमा शुल्क और स्टोरमॉन्ट पर बात कर रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि क्या इसे लेकर कानूनी बनाना पर्याप्त होगा। हमें सतर्क रहना चाहिए।'