Move to Jagran APP

वोरोम्बे टाइटन घोषित हुआ दुनिया का विशालतम पक्षी

वैज्ञानिकों में दशकों से चला आ रहा मतभेद हुआ समाप्त, तीन मीटर लंबे विलुप्त हो चुके पक्षी के नाम पर बनी सहमति। विलुप्त होने के कगार पर पहुंचे पक्षियों को बचाने में मिलेगी मदद

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 11:23 AM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 11:23 AM (IST)
वोरोम्बे टाइटन घोषित हुआ दुनिया का विशालतम पक्षी
वोरोम्बे टाइटन घोषित हुआ दुनिया का विशालतम पक्षी

लंदन [प्रेट्र]। दुनिया के विशालतम पक्षी के नाम को लेकर वैज्ञानिकों में दशकों से चला आ रहा मतभेद समाप्त हो गया है। वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि वे इस बहस पर विराम लगाते हैं और यह टाइटल वोरोम्बे टाइटन को प्रदान किया जाता है। तीन मीटर लंबा विलुप्त हो चुका यह पक्षी मैडागास्कन प्रजाति का था। इसका वजन 800 किलोग्राम तक होता था।

loksabha election banner

रॉयल सोसाइटी ओपेन साइंस नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में मैडगास्कन जीवों में अप्रत्याशित विविधता के बारे में बताया गया है। पहले यह माना गया था कि ‘हाथी पक्षियों’ की 15 विभिन्न प्रजातियों की पहचान दो वंशो के तहत की गई थी। वहीं, ब्रिटेन में प्रकाशित जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (जेडएसएल) द्वारा हालिया शोध में इस तथ्य को मामले में नहीं दर्शाया गया है।

जेडएसएल के इंस्टीट्यूट ऑफ जूलॉजी के जेम्स हंसफोर्ड ने बताया, ‘हाथी पक्षी मैडगास्कन के महाप्राणी से बड़े थे और द्वीप के विकासक्रमिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण विवादास्पद में से एक थे। इसकी वजह यह है कि विशाल शरीर वाले जानवर यदि शाकाहारी हों तो पौधों को खाकर पारिस्थितिक तंत्र पर गहरा असर डालते हैं। साथ ही वे मल के माध्यम से बायोमास और बीज फैलाते थे। इन विलुप्त हो चुके पक्षियों के प्रभाव के कारण मेडागास्कर आज भी प्रभावित है।’

यह मिलेगी मदद

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इतिहास के सबसे विशाल पक्षी को निर्धारित करने के सफर में हमें बहुत से ऐतिहासिक तथ्य मिले हैं। इनमें हमें पता चला है कि किन कारणों से ये विलुप्त हुए। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज के कारण वर्तमान में विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके पक्षियों को बचाने में मदद मिल सकती है।

इस तरह किया अध्ययन

पक्षियों के इतिहास के इस रहस्यमय संसार को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने व्यापक विश्लेषण किया। दुनिया के सबसे विशाल पक्षी का नाम तय करने के लिए उन्होंने दुनिया भर के संग्रहालयों में  जूद हाथी पक्षियों की हड्डियों की जांच की। इस जांच के आधार पर ही वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। इस अध्ययन के दौरान उन्हें पता चला कि यह जीव तीन वंशों की चार विशेष प्रजातियों में फैला हुआ था।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन में इस परिवार के 80 से अधिक वर्ष के वर्गीकरण को शामिल किया है। इसके आधार पर हम वोरोम्बे टाइटन को दुनिया का सबसे विशाल पक्षी घोषित करने पर सहमत हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.