Move to Jagran APP

यूरोप के आठ देशों में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन, WHO ने दी जानकारी

कोरोना वायरस (COVID-19) का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद दुनिया दहशत में है। यूरोप के आठ देशों में अब तक कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसकी जानकारी दी है। संगठन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 10:57 AM (IST)
यूरोप के आठ देशों में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन, WHO ने दी जानकारी
यूरोप के आठ देशों में अब तक कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया।

जेनेवा, एएनआइ। कोरोना वायरस (COVID-19) का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद दुनिया दहशत में है। यूरोप के आठ देशों में अब तक कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसकी जानकारी दी है। संगठन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूगे ने कहा कि ने कहा कि ऐसा लग रहा पिछले स्ट्रेन के विपरित नया स्ट्रेन युवाओं में तोजी से फैल रहा है। एहतियात बरतना काफी महत्वपूर्ण है। इसके प्रभाव के बारे में पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है।

loksabha election banner

पिछले हफ्ते, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बारे में पहली बार जानकारी मिली थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार का संक्रमण अन्य SARS-CoV-2 वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है। नए स्ट्रेन के आने के बाद, कई देशों ने ब्रिटेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोरोना वायरस (COVID-19) को वैश्विक महामारी घोषित किया था।

दुनियाभर में कोरोना के 7.98 करोड़ मामले

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में कोरोना के 7.98 करोड़ मामले सामने आ गए हैं। वहीं 17.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक कोरोना के एक करोड़ 87 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं तीन लाख 30  हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत इस मामले में दूसरी नंबर पर है। यहां अभी तक एक करोड़ 47 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ब्राजील में 74 लाख, रूस में 29 लाख, फ्रांस में 26 लाख। ब्रिटेन में 22 लाख, तुर्कि में 21 लाख, इटली 20 लाख, स्पेन में 18 लाख, जर्मनी में 16 लाख मामले सामने आ गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.