वैलेंटाइन डे पर नीलाम होगा 72 साल पहले गिरा उल्कापिंड, जानिए क्यों है खास
72 साल पहले अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड को वैलेंटाइन डे पर नीलाम किया जा सकता है। यह उल्कापिंड दिल के आकार का है।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 10:32 AM (IST)
लंदन, एजेंसी। 72 साल पहले अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड को वैलेंटाइन डे पर नीलाम किया जा सकता है। यह उल्कापिंड दिल के आकार का है। ब्रिटिश नीलामी घर क्रिस्टी इस खास दिन पर दिल के आकार के उल्कापिंड की ऑनलाइन नीलामी करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत इसके वजन के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
बता दें कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 12 फरवरी, 1947 को यह उल्कापिंड साइबेरिया में गिरा था। इसे हर्ट ऑफ स्पेस नाम दिया गया है। इस उल्कापिंड की नीलामी छह फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को खत्म होगी। नीलामी घर को दिल के आकार वाले इस उल्कापिंड की तीन से पांच लाख डॉलर में बिक्री का अनुमान है।
कैसे तय होती है उल्कापिंड कीमत?
- उल्कापिंड की कीमत उसके वजन से तय होती थी।
- नीलामी के लिए चार चीजों का खासतौर पर ध्यान रखा जाता है, जैसे- आकार, रंग, वजन और उल्कापिंड से जुड़ी कहानी।
- अगर उल्कापिंड किसी खास ग्रह या धूमकेतू का हिस्सा है, तो उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें