ब्रिटेन में 24 घंटे चलेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन, फरवरी तक डेढ़ करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य
मंत्री ने बताया हालांकि इस वक्त महत्वपूर्ण यह है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की रक्षा की जाए और उनके लिए वर्तमान में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक का समय सही साबित हुआ है।
लंदन, एएनआइ। ब्रिटेन में 24 घंटे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लक्ष्य रहेगा कि फरवरी के मध्य तक एक करोड़ 50 लाख आबादी का टीकाकरण किया जाए। ब्रिटेन के वैक्सीन डिपलॉयमेंट मिनिस्टर (COVID-19 Vaccine Deployment Minister) नादिम जहावी (Nadhim Zahawi) ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
जहावी ने स्काई न्यूज ब्रॉडकास्टर को बताया, 'हम 24 घंटे के टीकाकरण प्रोग्राम का संचालन करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा इस कार्यक्रम का संचालन करेगा और लंदन के अस्पतालों में जाकर इसका वस्तार किया जाएगा।'
मंत्री ने बताया, हालांकि, इस वक्त महत्वपूर्ण यह है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की रक्षा की जाए और उनके लिए वर्तमान में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक का समय सही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों को टीकों की आपूर्ति कराना है जो सबसे कमजोर हैं।
एनएचएस के आंकड़ों के मुतबिक, 16 जनवरी तक 80 या उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और केयर होम स्टाफ के लोगों को फायजर/बायोएनटेक या एस्ट्रोजेनेका/ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इस हफ्ते के टीकाकरण प्रोग्राम में 70 की उम्र वाले और जो लोग चिकित्सीय रूप से कमजोर है उनको वैक्सीन दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर हफ्ते कम से कम 20 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाए। सोमवार से 10 और वैक्सीनेशन हब शुरू किए जाएंगे, पिछले हफ्ते सात हब खोले गए थे।