Move to Jagran APP

सोयूज यान में फिर आई खराबी, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने आइएसएस के बाहर बिताए आठ घंटे

अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस तक पहुंचाने और वापस लाने में इस्तेमाल होने वाले सोयूज एमएस-09 यान में दो मिलीमीटर का सुराख पाया गया था।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 05:47 PM (IST)
सोयूज यान में फिर आई खराबी, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने आइएसएस के बाहर बिताए आठ घंटे
सोयूज यान में फिर आई खराबी, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने आइएसएस के बाहर बिताए आठ घंटे

मॉस्को, एएफपी। रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के बाहर करीब आठ घंटे बिताए। अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनको और सर्गेई प्रोकोपेव ने इस दौरान सोयूज अंतरिक्ष यान पर आए छोटे लेकिन खतरनाक सुराख को लेकर जांच-पड़ताल की। कोनेनको की यह चौथी जबकि प्रोकोपेव की अंतरिक्ष में दूसरी चहलकदमी थी।

loksabha election banner

अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस तक पहुंचाने और वापस लाने में इस्तेमाल होने वाले सोयूज एमएस-09 यान में दो मिलीमीटर का सुराख पाया गया था। दोनों अंतरिक्ष यात्री इस सुराख को ढकने वाले इंसुलेशन को काटकर उसका नमूना लेने में कामयाब हुए। इसे जांच के लिए पृथ्वी लाया जाएगा।

सोयूज से हुई छेड़छाड़!

अंतरिक्ष यात्रियों को आशंका है कि यान को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई थी। इस चहलकदमी के दौरान वह पता लगाना चाहते थे कि गड़बड़ी पृथ्वी पर हुई या अंतरिक्ष में। रूसी मीडिया के मुताबिक आइएसएस पर मौजूद अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने एक बीमार साथी को वापस पृथ्वी पर भेजने के लिए सोयूज में सुराख किया था। रूसी अधिकारियों ने हालांकि इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आइएसएस उन कुछ क्षेत्रों में शामिल है जहां अमेरिका और रूस मिलकर काम कर रहे हैं।

सोयूज में दूसरी बार आई है खामी

बीते कुछ दिनों में सोयूज में गड़बड़ी की यह दूसरी घटना है। अक्टूबर में यान का बूस्टर खराब होने के कारण इसे पृथ्वी पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.