रूस के स्कूल में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत, 40 जख्मी
रूस के एक स्कूल में धमाका होने से करीब 10 लोगों की मौत और एक दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। यह घटना बुधवार को रूस के क्रीमिया पेनिनसुला बंदरगाह के किनारे केर्च शहर में हुई है।
नई दिल्ली, एजेंसी। रूस के एक स्कूल में धमाका होने से करीब 10 लोगों की मौत और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। यह घटना बुधवार को रूस के कर्च शहर में हुई है।
स्कूल में हुआ हादसा
रूस की एक न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 10 लोगों की मौत की खबर हैं, हालांकि इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं। यह हादसा गैस ब्लास्ट होने के कारण हुआ है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वहां मौजूद 40 लोग इस हादसे में जख्मी हो गए हैं।
40 लोग हुए जख्मी
हादसा एक स्कूल में हुआ है जहां युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। बता दें कि 2014 में रूस ने अंतरराष्ट्रीय निंदा और पश्चिमी प्रतिबंध के बावजूद क्रीमिया पर अतिक्रमण कर लिया था। केर्च शहर पेनिनसुला में स्थित है। यहां पर बने ब्रिज से ही रूस और क्रीमिया के बीच आवागमन होता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ही इस साल मई में सड़क यातायात के लिए पुल खोला था।