Move to Jagran APP

पुतिन ने एबी से की शांति समझौते की पेशकश

दोनों देशों के बीच प्रशांत महासागर में स्थित कुछ द्वीपों को लेकर सात दशक से विवाद चल रहा है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:28 PM (IST)
पुतिन ने एबी से की शांति समझौते की पेशकश
पुतिन ने एबी से की शांति समझौते की पेशकश

व्लादिवोस्तक, रायटर।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के समक्ष शांति समझौते की पेशकश है। दोनों देशों के बीच प्रशांत महासागर में स्थित कुछ द्वीपों को लेकर सात दशक से विवाद चल रहा है। इसके चलते द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होने के बाद भी दोनों की शत्रुता पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

loksabha election banner

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बुधवार को यहां एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान पुतिन ने कहा, 'मेरे दिमाग में एक सुझाव है। साल के अंत से पहले हमें बिना किसी पूर्व शर्त के शांति समझौता करना चाहिए। धीरे-धीरे विवाद सुलझने चाहिए।' फोरम में मौजूद एबी ने तुरंत इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दौरान रूस की रेड आर्मी ने इन द्वीपों पर कब्जा कर लिया था। इन पर अब भी रूस का ही नियंत्रण है। दोनों ही देश द्वीपों पर अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं।

उत्तर कोरिया को सुरक्षा देने की मांग
पुतिन ने उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण कार्यक्रम के बदले सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की है। इकोनॉमिक फोरम में उन्होंने कहा, 'उत्तर कोरिया ने अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी। वह इस संबंध में प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। बिना कुछ दिए केवल अपनी मांगें मनवाना अनुचित है। अमेरिका के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसे सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.