Move to Jagran APP

दुर्घटना के बाद अंतरिक्ष जाने का प्लान एक साल तक टला : रूस

रूस के एलेक्सी ओवचिनिन और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग का अंतरिक्ष में जाने का प्लान अचानक अगले साल तक के लिए टला।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 12:12 PM (IST)
दुर्घटना के बाद अंतरिक्ष जाने का प्लान एक साल तक टला : रूस
दुर्घटना के बाद अंतरिक्ष जाने का प्लान एक साल तक टला : रूस
मॉस्को, एएफपी। रूस के एलेक्सी ओवचिनिन और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग का अंतरिक्ष में जाने का प्लान अचानक अगले साल तक के लिए टल गया है। यह जानकारी रूसी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से शुक्रवार को दी गई।

रोसकोसमोस के प्रमुख दमित्री रोगोजिन ने ट्विटर पर एलेक्सी ओवचिनिन और निक हेग के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा कि दोनों अंतरिक्ष में जरूर जाएंगे। लेकिन अब दोनों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए अगले साल वसंत तक का इंतजार करना होगा। 

loksabha election banner

बता दें कि एलेक्सी और निक की जान उस समय बाल-बाल बच गई। जब गुरुवार को बायकोनर कॉस्मोड्रोम से उड़ा एक रॉकेट कजाकिस्तान के पास फेल हो गया। इस दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को रॉकेट से सकुशल बचा लिया गया। यह हादसा कभी सबसे अच्छी अंतरिक्ष एजेंसी रही रूसी एजेंसी के लिए एक बड़ा झटका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.