COVID-19: रूस की सेना में घातक वायरस की सेंध, चपेट में 900 जवान
9 मई को आयोजित होने वाले मिलिट्री परेड को टालते हुए रूस के रक्षामंत्रालय ने जानकारी दी कि देश की सेना में कुल 900 संक्रमित मामले सामने आए हैं।
मॉस्को, एपी। मार्च से लेकर अब तक रूस की सेना में कुल संक्रमित सर्विसमैन का आंकड़ा 800 के पार चला गया। यह जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी। उनमें से करीब आधे जवानों को घर पर क्वारंटाइन कराया गया है। बाकी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। चार की हालत गंभीर है। इनमें से एक वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।
अब तक रूस में संक्रमण के कुल मामले 90 हजार के करीब हैं जिनमें से 747 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के अधिकांश देशों में मार्च अंत से ही लॉकडाउन लागू है। इसमें केवल अनिवार्य जरूरतों जैसे ग्रॉसरी, बैंकों, फार्मेसी को ही अनुमति दी गई है। लोगों को घर के भीतर ही रहने को कहा गया है। कोविड-29 महामारी के कारण इस माह की शुरुआत में ही रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने 9 मई को होने वाले पारंपरिक मिलिट्री परेड को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। यह परेड 1945 के विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार पर आयोजित किया जाता है।
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर अपने मित्र देशों के विजय की खुुुुुुुुुशी मनाने व जीत के उपलक्ष्य में रूस हर साल 9 मई को विजय दिवस मनाया जाता है। 9 मई 1945 को हीी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक एक्ट पर हस्ताक्षर हुए थे। जिसके तहत मित्र देशों के समक्ष जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। रूस के करीब दो लाख 70 हजार नागरिक इस युद्ध में मारे गए थे।
सेना की यूनिट इस परेड की तैयारी कर चुकी है। बता दें कि इस रिहर्सल के फुटेज में सैंकड़ों सर्विसमैन परेड करते दिखाए गए हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री प्रेस्कोव ने कहा कि सेना का अपना आइसोलेशन और दूरी बनाने का प्रोटोकॉल होता है जो उन्हें अधिक आजादी देती है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में अब तक कोविड-19 के कुल 2,858,635 संक्रमित मामले हैं। इनमें से 196,295 लोगों की मौत हो गई।