Move to Jagran APP

रूस का सबसे हाई प्रोफाइल मामला, भ्रष्टाचार के संदेह में रूस के उप रक्षा मंत्री गिरफ्तार; घूस लेने का लगा आरोप

रूस की एक अदालत ने बुधवार को उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव (Russian Deputy Defense Minister) को भ्रष्टाचार के संदेह में गिरफ्तार करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि इवानोव ने तीसरे पक्ष के एक संगठित समूह के जरिये अपराध की साजिश रची। रक्षा मंत्रालय में अनुबंध हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर संपत्ति और सेवाएं ग्रहण की गईं। इवानोव ने कहा कि वह मामले में निर्दोष हैं।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Wed, 24 Apr 2024 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 11:45 PM (IST)
रूस के उप रक्षा मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार (Image: AFP)

रायटर, मॉस्को। रूस की एक अदालत ने बुधवार को उप रक्षा मंत्री तिमूर इवानोव को भ्रष्टाचार के संदेह में गिरफ्तार करने का आदेश दिया। तिमूर को मंगलवार को ही सोवियत काल की केजीबी की उत्तराधिकारी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने बड़े पैमाने पर घूस लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया था।

loksabha election banner

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में फरवरी 2002 में सेना भेजे जाने के बाद भ्रष्टाचार का यह हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। मास्को के बासमनी जिला न्यायालय ने इवानोव को 23 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इवानोव ने रची थी अपराध की साजिश 

अदालत के एक फुटेज में 48 वर्षीय इवानोव को कांच के पिंजरे में भौंह सिकोड़े खड़ा दिखाया गया है। अदालत ने कहा कि इवानोव ने तीसरे पक्ष के एक संगठित समूह के जरिये अपराध की साजिश रची। रक्षा मंत्रालय में अनुबंध हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर संपत्ति और सेवाएं ग्रहण की गईं। वहीं, इवानोव ने कहा कि वह मामले में निर्दोष हैं। उन्हें यदि दोषी पाया जाता है तो 15 वर्ष की सजा हो सकती है।

उधर, रूस के यूक्रेन में हमले जारी हैं। रूस द्वारा बुधवार सुबह मिसाइल हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में छह लोग घायल हो गए। गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने टेलीग्राम पर यह जानकारी दी। हमले से तीन आवासीय इमारतें, दो आफिस और तीन गैर आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूक्रेन, इजरायल व ताइवान के पैकेज को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी

अमेरिकी सीनेट ने महीनों से लंबित यूक्रेन, इजरायल व ताइवान के लिए 95 अरब डालर के पैकेज को मंगलवार रात मंजूरी दे दी। प्रतिनिधि सभा इसे पहले ही मंजूर कर चुकी है। यह राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए भी राहत भरी खबर है। पैकेज मिलने में हो रही देरी से यूक्रेन काफी निराश था। इस पैकज के तहत यूक्रेन को सबसे अधिक 61 अरब डालर मिलेंगे।

इसके अलावा 26 अरब डालर इजरायल और नागरिक संघर्षों में मानवीय मदद के लिए और 8.12 अरब डालर चीन से निपटने के लिए हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए ताइवान के लिए मंजूर किया गया है। इसे सीनेट ने 18 के मुकाबले 79 मतों के भारी बहुमत से स्वीकार किया।

ताइवान के पैकेज पर भड़का अमेरिका

चीन ने बुधवार को ताइवान को अमेरिकी सैन्य सहायता के नवीनतम पैकेज की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की फं¨डग स्वशासित द्वीप गणराज्य को खतरनाक स्थिति में धकेल रही है। पैकेज में ताइवान के लिए 8 अरब डालर शामिल है, जिसका उद्देश्य चीन द्वारा आक्रमण के खतरे का मुकाबला करना है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। वहीं, इस पैकेज पर ताइवानी राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: चीन के 3 अंतरिक्ष यात्री तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना, 2030 तक पूरा करेगा यह लक्ष्य

यह भी पढ़ें: Russia: नवलनी की मौत के बाद मेमोरियल सेवा आयोजित करने वाला पादरी निलंबित, धार्मिक परिधान पहनने का अधिकार भी छीना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.