Move to Jagran APP

पिंजड़े में कैद 100 व्हेल को आजाद करेगा रूस, दुनिया भर में हो रही आलोचना

रूस के तटवर्ती शहर नाखोदका की एक खाड़ी में बनाए गए पिंजड़ों में बेलुगा प्रजाति की 87 और ओरका प्रजाति की 11 व्हेल को रखा गया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 05:38 PM (IST)
पिंजड़े में कैद 100 व्हेल को आजाद करेगा रूस, दुनिया भर में हो रही आलोचना
पिंजड़े में कैद 100 व्हेल को आजाद करेगा रूस, दुनिया भर में हो रही आलोचना
मॉस्को, रायटर। रूस के अधिकारियों ने सुदूर प्रिमो‌र्स्की क्षेत्र में कैद करीब 100 व्हेल मछलियों को आजाद करने का फैसला किया है। प्रिमो‌र्स्की के गवर्नर ओलेग कोझेमयाको ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

रूस के तटवर्ती शहर नाखोदका की एक खाड़ी में बनाए गए पिंजड़ों में बेलुगा प्रजाति की 87 और ओरका प्रजाति की 11 व्हेल को रखा गया है। विशाल एक्वेरियम और चीन से व्हेल की बड़ी मांग के मद्देनजर इन्हें खाड़ी में कैद किया गया था।

loksabha election banner

पिछले साल इस विशालकाय समुद्री जीव को कैद किए जाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं। दुनियाभर में इसकी काफी आलोचना हुई थी और इन व्हेल को रिहा करने की मांग उठी थी।

रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने इस मामले में गत फरवरी में चार कंपनियों के खिलाफ मुकदमा किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, इन व्हेल को आजाद करना भी मुश्किल भरा काम है क्योंकि कैद में रहने से वे पहले से ही घायल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.