Move to Jagran APP

Russia Ukraine War: रूस ने मध्य और दक्षिण क्षेत्रों में बढ़ाया 19 मई तक के लिए उड़ान प्रतिबंध

यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच रूस ने एक बार फिर अपने दक्षिण और मध्य भागों में 11 एयरलाइनों के उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि इस अस्थायी प्रतिबंध कि अवधी 19 मई तक के लिए बढ़ाई गई है। रोसावियात्सिया एजेंसी ने गुरुवार को यह सूचना दी।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 04:15 PM (IST)
Russia Ukraine War: रूस ने मध्य और दक्षिण क्षेत्रों में बढ़ाया 19 मई तक के लिए उड़ान प्रतिबंध
सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद 24 फरवरी को रोसावियात्सिया ने प्रतिबंधों की शुरुआत की थी

मास्को, एएनआइ। रूस ने यूक्रेन की सीमा से लगे अपने दक्षिण और मध्य भागों में 11 हवाई अड्डों के लिए उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध कि अवधी 19 मई तक बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी रूसी संघीय एजेंसी फार एयर ट्रांसपोर्ट (रोसावियात्सिया) ने गुरुवार को दी। एजेंसी ने अपने बयान में कहा, '11 रूसी हवाई अड्डों पर अस्थायी उड़ान प्रतिबंधों की व्यवस्था को 19 मई, 2022, सुबह 3:45 बजे मास्को समय (00:45 GMT) तक बढ़ा दिया गया है।'

loksabha election banner

कहां-कहां पर लागू किया गया यह प्रतिबंध

देश में यह प्रतिबंध अनापा, बेलगोरोड, ब्रांस्क, वोरोनिश, गेलेंदजिक, क्रास्नोडार, कुर्स्क, लिपेत्स्क, रोस्तोव-आन-डान, सिम्फरोपोल और एलिस्टा शहरों में हवाई अड्डों पर लागू किया गया है। रोसावियात्सिया एजेंसी के जारी किए गए‌ बयान में कहा गया है कि रूसी एयरलाइनों को सोची, वोल्गोग्राड, मिनरलिने वोडी, स्टावरोपोल और मास्को के हवाई अड्डों का उपयोग फिलहाल के लिए प्रतिबंधित हवाई अड्डा के विकल्प के तौर पर उपयोग किया जाएगा, जिसके लिए इन मार्गों पर यात्रियों के परिवहन को व्यवस्थित करने की सिफारिश की गई है।

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान युद्ध को ढाई महीने होने को आए। लेकिन दोनों देशों के बीच की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध में कई देशों द्वारा रूस पर ढेरों प्रतिबंध लगाए गए। वहीं रूस तमाम प्रतिबंधों के साथ यूक्रेन के साथ लड़ाई लड़ रहा है। आपको बता दें कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद 24 फरवरी को रोसावियात्सिया ने प्रतिबंधों की शुरुआत की थी, जो अस्थायी रूप से दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

इस भयंकर युद्ध में रूसी सेना ताबड़तोड़ यूक्रेन पर हमने कर रही है। यूक्रेन में चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा रहा है। अच्छे खासे शहर वीरान हो गए हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई। आए दिन रूस की मिसाइलों और बम धमाकों से पूरा यूक्रेन दहला हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.