स्पेस में ही 65 टुकड़ों में टूटकर बिखर गया रूस का Fregat-SB रॉकेट
रूस का Fregat-SB रॉकेट अंतरिक्ष में ही 65 टुकड़ों में टूट गया है। इसके कुछ टुकड़े हिंद महासागर में भी गिरे हैं।
मास्को। रूस का एक रॉकेट फ्रेगैट-एसबी (Fregat-SB) अंतरिक्ष में टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया है। उसके कुछ टुकड़े हिंद महासागर में भी गिरे हैं जिनकी अमेरिकी सेना तलाश कर रही हे। रूस के अखबार मास्को टाइम्स ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि वर्ष 2011 में रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने इसके जरिए (स्पेक्टर-आर) Spektr-R सैटलाइट को लॉन्च किया था। इसके बाद से ये रॉकेट स्पेस में ही चक्कर लगा रहा था। लेकिन 2019 में इससे संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। इसके बाद इसकी तलाश की जा रही थी। मास्को टाइम्स के मुताबिक इसके करीब 65 टुकड़े हुए हैं।
US18 स्पेस कंट्रोल स्क्वाड्रन के मुताबिक इसके दर्जनों टुकड़े मलबे के रूप में धरती पर आ गिरे हैं। आपको बता दें कि स्पेक्टर-आर एक रेडियो टेलिस्कोप था जिसे मई 2019 में इस डेड घोषित कर दिया गया था। रॉसकॉसमॉस ने 8 मई को इस रॉकेट के टूटने की पुष्टि की थी। हालांकि मास्को टाइम्स ने कहा है कि इस रॉकेट के टुकड़े होकर बिखरने से पहले इसमें कहीं धमाका होने या इसके टकराने की कोई जानकारी नहीं है। रूसी स्पेस एजेंसी अभी फिलहाल इसकी जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर कहां कहां इस रॉकेट के हिस्से धरती पर गिरे हैं।
US18 स्पेस कंट्रोल स्क्वाड्रन ने धरती की कक्षा में सभी ऑब्जेक्ट का पता लगा लिया है और इसका कहना है कि ऑर्बिट में मौजूद रॉकेट से कम से कम 65 टुकड़े गिरे हैं। US18 ने ट्वीट किया, कि वे 8 मई को रूसी रॉकेट Fregat-SB के टूट कर बिखर जाने की पुष्टि करते हैं। इसमें इसके 65 टुकड़ों में बिखरने की बात कही है और ये भी कहा है कि किसी तरह के टकराव के संकेत नहीं हैं।