Move to Jagran APP

पुतिन सोमवार को शुरू करेंगे चौथा कार्यकाल, रूस में भड़के विपक्षी दलों का प्रदर्शन

विपक्षी नेता नेवेलनी ने रूस के करीब 90 शहरों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। वह पुतिन को तानाशाह जार (रूस का राजा) बताते हैं।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sat, 05 May 2018 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 05 May 2018 08:00 PM (IST)
पुतिन सोमवार को शुरू करेंगे चौथा कार्यकाल, रूस में भड़के विपक्षी दलों का प्रदर्शन
पुतिन सोमवार को शुरू करेंगे चौथा कार्यकाल, रूस में भड़के विपक्षी दलों का प्रदर्शन

मॉस्को, रायटर : रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चौथे कार्यकाल की शुरुआत से पहले विपक्षी नेताओं और सरकार विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान पुलिस ने विपक्षी नेता अलेक्साइ नेवेलनी और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुतिन सोमवार को नए कार्यकाल के लिए पदभार संभालेंगे। मार्च में वह भारी बहुमत से फिर राष्ट्रपति चुने गए थे।

loksabha election banner

नेवेलनी ने रूस के करीब 90 शहरों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। वह पुतिन को तानाशाह जार (रूस का राजा) बताते हैं। नेवेलनी को प्रदर्शन स्थल मॉस्को के सेंट्रल पुश्किन्सक्या स्क्वायर पहुंचने के तुरंत बाद पकड़ कर वैन में ले जाया गया। प्रदर्शन स्थल पर युवाओं ने 'पुतिन के बिना रूस' और 'पुतिन स्वीकार नहीं' नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों में भरकर ले गई।

सेंट पीटर्सबर्ग, येकाटेरिनबर्ग, सुदूर पूर्व और साइबेरिया में भी विरोध प्रदर्शन होने की खबर है। मानवाधिकार संगठन ओवीडी इंफो के मुताबिक, पूरे रूस में करीब 350 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। प्रशासन ने विरोध को गैरकानूनी बताया। उसने कहा कि विरोध के समय और स्थान की पहले से मंजूरी नहीं ली गई थी। पुतिन ने नेवेलनी को अमेरिका के इशारे पर अराजकता फैलाने वाला उपद्रवी बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.