Move to Jagran APP

लॉकडाउन के हफ्तों में पुतिन पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए, मौका था देश के राष्ट्रीय दिवस का

रूस में कोरोना वायरस से लगभग 510000 लोग संक्रमित हो गए हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में तीसरे सबसे अधिक मामले हैं रूस में

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:36 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 08:36 AM (IST)
लॉकडाउन के हफ्तों में पुतिन पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए, मौका था देश के राष्ट्रीय दिवस का
लॉकडाउन के हफ्तों में पुतिन पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए, मौका था देश के राष्ट्रीय दिवस का

मास्को, आइएएनएस। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए कोरोना वायरस लॉकडाउन के हफ्तों में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की है। बीबीसी ने बताया कि संविधान के एक विवादास्पद सुधार को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने रूस दिवस की छुट्टी का इस्तेमाल किया, जो उन्हें 2036 तक अपने पद पर बनाए रख सकता है। पुतिन (67) पिछले 20 वर्षों से रूस पर राज कर रहे हैं, चाहे वे राष्ट्रपति हों या प्रधानमंत्री। बता दें कि मॉस्को ने इस सप्ताह बड़ी संख्या में संक्रमणों के बावजूद लॉकडाउन को हटाया है। लेकिन राजधानी के महापौर, सर्गेई सोबिनिन ने लोगों से शुक्रवार की छुट्टी के दौरान घर पर रहने का आग्रह किया और 24 जून को भी घर रहने को कहा, यह तारीख द्वितीय विश्व युद्ध में जीत का प्रतीक है।

loksabha election banner

वहीं, पुतिन की अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति 9 मई को थी जब उन्होंने विजय दिवस समारोह में भाग लिया था - पारंपरिक परेड 24 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। तब से वह मास्को के बाहर अपने आवास से काम कर रहे हैं।

रूस में कोरोना वायरस से लगभग 510,000 लोग संक्रमित हो गए हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में तीसरे सबसे अधिक मामले हैं रूस में। अधिकारियों द्वारा रूस में कोरोना वायारस से 6,705 लोगों की मौतों के बारे में जानकारी दी गई।

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 77 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 39 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.