रूस में सत्तारूढ़ दल के टिकट पर चुनाव लड़ रही पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रीपल की भतीजी
ब्रिटेन में घातक नर्व एजेंट हमले का शिकार बने पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल की भतीजी विक्टोरिया रूस में चुनाव लड़ रही है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 06:16 PM (IST)
मॉस्को, एपी। ब्रिटेन में घातक नर्व एजेंट हमले का शिकार बने पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल की भतीजी विक्टोरिया रूस में चुनाव लड़ रही है। विक्टोरिया सत्तारूढ़ दल 'ए जस्ट रशिया पार्टी' के टिकट पर यारोस्लेव क्षेत्र से प्रांतीय चुनाव लड़ रही हैं।
पार्टी प्रवक्ता अनस्तासिया पिवोवारोवा का कहना है कि विक्टोरिया को हमारा समर्थन हासिल है क्योंकि वह समाज में काफी सक्रिय हैं।
इस साल मार्च में इंग्लैंड के सेलिस्बरी शहर में सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर नर्व एजेंट (घातक रसायन) नोवीचोक से हमला किया गया था। इसकी वजह से दोनों को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था।
ब्रिटेन ने इस हमले का आरोप रूस पर लगाया था। रूस ने इससे इन्कार किया था। ब्रिटेन इस हमले की जांच कर रहा है। विक्टोरिया का कहना है कि उन्हें इस जांच पर भरोसा नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें