Move to Jagran APP

Covid-19 Vaccination: रूस में वैक्सीनेशन को लेकर नए नियम, हर छह महीने में लगाया जाएगा ‘BOOSTER’

मास्को में गुरुवार से स्वास्थ्य क्लीनिकों में बूस्टर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रूस में पंजीकृत चार टीकों में से कोई भी टीका लगवाया जा सकता है लेकिन स्पुतनिक वी और स्पुतनिक-लाइट का शुरुआती दौर में शहर के आठ क्लीनिकों में इस्तेमाल किया जाएगा।

By Amit KumarEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 07:21 PM (IST)
Covid-19 Vaccination: रूस में वैक्सीनेशन को लेकर नए नियम, हर छह महीने में लगाया जाएगा ‘BOOSTER’
रूस की राजधानी मास्को ने कोरोना के खिलाफ बूस्टर वैक्सीन लगानी शुरू कर दी है।

मास्को, रायटर्स: कोविड-19 के अधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी देश हर तरह के प्रयास कर रहे हैं, जिनमें सबसे प्रभावकारी तरीका वैक्सीनेशन का है। इसी क्रम में रूस की राजधानी मास्को ने कोरोना के खिलाफ बूस्टर वैक्सीन लगानी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

संक्रमण के खिलाफ सख्त कदम

मास्को शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार से शहर के स्वास्थ्य क्लीनिकों में बूस्टर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, डेल्टा कोरोनावायरस शुरुआती दौर के स्ट्रेन से अधिक संक्रामक है। जिसके चलते इससे जुड़े मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है। सोबयानिन ने बताया कि देश में पंजीकृत चार टीकों में से कोई भी टीका लगवाया जा सकता है, लेकिन स्पुतनिक वी और स्पुतनिक-लाइट का शुरुआती दौर में शहर के आठ क्लीनिकों में इस्तेमाल किया जाएगा।

रूस में टीकाकरण के नए नियम

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए नए नियम जारी किए। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि छह महीने या उससे अधिक समय पहले टीका लगाए गए लोगों को बूस्टर खुराक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। रूस विश्व स्तर पर पुन: टीकाकरण शुरू करने वाला पहला देश है। रूस गुरुवार के दिन कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कुल 672 मौतों के आंकड़े सामने आए। ये आंकड़े महामारी शुरू होने के बाद से एक ही दिन में सबसे अधिक मौतों की पुष्टी करते हैं। जनवरी में अपना टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के बाद से रूस ने अभी तक 16 फीसदी लोगों को टीका लगाया है। जो कि व्यापक अविश्वास से प्रेरित है, जबकी देश ने अपनी खुद की वैक्सीन विकसित की है।

55 लाख के पार पहुंचे कुल संक्रमितों

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वो हर छह महीने में आपातकालीन टीकाकरण और टीकाकरण वाले लोगों के लिए बूस्टर खुराक की सलाह देते हैं। ये प्रक्रिया तब तक चलेगी, जब तक देश के 60 फीसदी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता। देश की कोरोनावायरस टास्क फोर्स ने पिछले 24 घंटों में 23 हजार 543 नए कोविड-19 मामलों की पुष्टि की, जो 17 जनवरी के बाद से सबसे अधिक है। जिसमें से मॉस्को के 7 हजार 597 मामले शामिल हैं। रूस में अब तक कोरोना के कुल मामले बढ़कर 55लाख 38हजार 142 हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.