Move to Jagran APP

मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान; जानें बाकी देशों के हालात

कोरोना के चलते एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे अवार्ड महामारी के चलते इस साल नहीं दिए जाएंगे। बीते 60 साल में यह तीसरा मौका है जब इस पुरस्कार को रद किया गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 08:41 PM (IST)
मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान; जानें बाकी देशों के हालात
मॉस्को में खत्म किया गया लॉकडाउन, ब्रिटेन में अब तक 52 हजार की गई जान; जानें बाकी देशों के हालात

मॉस्को, एजेंसियां। बढ़ती कोरोना महामारी के बीच दुनिया के कई देशों में इस खतरनाक वायरस की रोकथाम के लिए लगाई गई तमाम पाबंदियों में ढील दी जा रही है। इसी कवायद में रूस की राजधानी मॉस्को में दो माह से ज्यादा समय बाद लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया। इस शहर में रोजाना हजारों की संख्या में मामले पाए जाने के बावजूद मंगलवार से सामान्य जनजीवन को बहाल कर दिया गया। रूस में अब तक चार लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। छह हजार से अधिक पीड़ित दम भी तोड़ चुके हैं।

loksabha election banner

करीब 1.3 करोड़ की आबादी वाले मॉस्को में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। रूस में मॉस्को कोरोना संक्रमण का केंद्र बना हुआ है। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 8,595 नए मामले पाए गए। इनमें से 1,572 मामले मॉस्को में मिले। इस बीच मॉस्को के उप मेयर व्लादिमीर येफिमोव ने बताया कि शहर में करीब दस लाख लोग इस हफ्ते से अपने काम पर लौट आएंगे। जबकि रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस और दूसरे देशों के बीच उड़ानों को बहाल करने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।

कैलिफोर्निया में सिनेमाघर खोलने की तैयारी

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृति मिलने पर सीमित दर्शकों के साथ थिएटरों को शुक्रवार से खोल दिया जाएगा। अमेरिका में कोरोना महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क में भी करीब 100 दिन बाद कारोबारों को फिर से खोला जा रहा है। फ्लोरिडा के मियामी में समुद्र तट भी खोल दिए गए हैं। अमेरिका में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच चुका है।

ब्रिटेन में 52 हजार की गई जान

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 52 हजार के करीब पहुंच गई है। हालांकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में अब तक 40 हजार 597 पीड़ितों की मौत हुई है। जबकि दो लाख 87 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं।

ब्राजील में 679 पीड़ितों की मौत

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे के दौरान 679 पीड़ितों की मौत से मरने वालों की तादात बढ़कर 37 हजार 134 हो गई है। इस अवधि में 15 हजार 654 नए मामले पाए गए। इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा सात लाख के पार पहुंच गया है।

विश्वभर में कोरोना महामारी से जुड़े प्रमुख बिंदु

-श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दो माह बाद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बहाल की गई

-संयुक्त अरब अमीरात में और एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है

-सिंगापुर में 218 नए मामले मिलने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 38 हजार 514 हुआ

कोरोना के चलते मैग्सेसे अवार्ड रद

एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे अवार्ड महामारी के चलते इस साल नहीं दिए जाएंगे। बीते 60 साल में यह तीसरा मौका है, जब इस पुरस्कार को रद किया गया है। मैग्सेसे अवार्ड देने वाले मनीला स्थित फाउंडेशन ने मंगलवार को बताया कि कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया ठहर गई है। इससे हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।

यूएन महासभा में वैश्विक नेताओं का जमावड़ा नहीं

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा में इस साल सितंबर में वैश्विक नेताओं का जमावड़ा नहीं लगेगा। इस वैश्विक संस्था के 75 सालों के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब इसके सालाना सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कोई नेता न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय नहीं पहुंचेगा। यूएन का 75वां सत्र 15 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद बंदे ने सोमवार को कहा, 'वैश्विक नेता इस साल न्यूयॉर्क नहीं आ सकेंगे।'

अमेरिका

कुल मामले 20,28,031

कुल मौतें 1,13,164

सक्रिय केस (लाख में)-11.41

स्वस्थ हुए (लाख में)-7.73

कुल मौतें (दस लाख पर)-342

कुल संक्रमित (दस लाख पर)-6,129

ब्राजील

कुल मामले 7,11,696

कुल मौतें 37,359

सक्रिय केस (लाख में)-3.48

स्वस्थ हुए (लाख में)-3.25

कुल मौतें (दस लाख पर)-176

कुल संक्रमित (दस लाख पर)-3,350

ब्रिटेन

कुल मामले 2,87,399

कुल मौतें 40,597

सक्रिय केस (लाख में)-उपलब्ध नहीं

स्वस्थ हुए (लाख में)-उपलब्ध नहीं

कुल मौतें (दस लाख पर)-598

कुल संक्रमित (दस लाख पर)-4,235

इटली

कुल मामले 2,35,278

कुल मौतें 33,964

सक्रिय केस (लाख में)-0.34

स्वस्थ हुए (लाख में)-1.66

कुल मौतें (दस लाख पर)-562

कुल संक्रमित (दस लाख पर)-3,891

स्पेन

कुल मामले 2,88,797

कुल मौतें 27,136

सक्रिय केस (लाख में)-उपलब्ध नहीं

स्वस्थ हुए (लाख में)-उपलब्ध नहीं

कुल मौतें (दस लाख पर)-580

कुल संक्रमित (दस लाख पर)-6,177


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.