Move to Jagran APP

राष्ट्रपति पुतिन के अथक प्रयासों से रूसी आइएस लड़ाकों के 30 बच्चे इराक से रूस लौटे

बच्चों का रूस पहुंचना राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अथक प्रयासों का नतीजा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 12:07 AM (IST)
राष्ट्रपति पुतिन के अथक प्रयासों से रूसी आइएस लड़ाकों के 30 बच्चे इराक से रूस लौटे
राष्ट्रपति पुतिन के अथक प्रयासों से रूसी आइएस लड़ाकों के 30 बच्चे इराक से रूस लौटे
मॉस्को, एएफपी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के रूसी लड़ाकों के 30 बच्चे रविवार को बगदाद से रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। तीन से दस साल तक की उम्र के इन बच्चों के पिता इराक में तीन साल तक चली जंग में मारे गए। आइएस से जुड़े होने के कारण इनकी मां इराक की जेलों में कैद हैं।

आइएस से प्रभावित होकर उसके समर्थन में लड़ने के लिए बड़ी संख्या में रूस के मुस्लिम नागरिक इराक पहुंचे थे। इनकी संख्या हजारों में थी। कुछ अपने साथ अपने परिवार भी ले गए थे। चेचेन नेता रमजान कादीरोव के अनुसार, 'रूस के आपातकालीन मंत्रालय का एक विमान इन बच्चों को लेकर रविवार को मॉस्को के झुकोवस्की एयरपोर्ट पर उतरा।

loksabha election banner

बच्चों का रूस पहुंचना राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अथक प्रयासों का नतीजा है। अगर इन्हें लाया नहीं जाता तो ये विदेशी एजेंसियों का निशाना बन जाते।' इन्हीं प्रयासों के तहत पिछले साल भी करीब 100 महिलाएं और बच्चे इराक से रूस पहुंचे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.