Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, न्‍यायिक हिरासत में भेजा

डॉक पुलिस स्टेशन पर पाकिस्तानी पुलिस अफसरों के अनुसार शुक्रवार की रात को इन भारतीय मछुआरों को उनके हवाले पाकिस्तान की मरीनटाइम सिक्योरिटी ने किया था।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 20 Jan 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 07:25 PM (IST)
पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, न्‍यायिक हिरासत में भेजा
पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, न्‍यायिक हिरासत में भेजा

कराची, पीटीआइ। पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इन मछुआरों को अदालत में पेश कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी मछुआरों की तीन नावें भी जब्त कर ली गई हैं।

loksabha election banner

डॉक पुलिस स्टेशन पर पाकिस्तानी पुलिस अफसरों के अनुसार शुक्रवार की रात को इन भारतीय मछुआरों को उनके हवाले पाकिस्तान की मरीनटाइम सिक्योरिटी ने किया था। गिरफ्तार किए गए ज्यादातर भारतीय मछुआरे गुजरात के हैं। वहीं पाकिस्तानी मरीनटाइम सिक्योरिटी ने दावा किया कि पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर इन 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान का दावा है कि अरब सागर में यह पाकिस्तानी क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारियां विगत 28 दिसंबर को पाकिस्तान के 145 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के बाद हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पाक जेल से रिहा होकर लौटे मछुआरों ने सुनाई दिल दहला देनेवाली दास्‍तां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.