VIDEO: 'तुम लोगों का इस्लाम दुपट्टे से ही क्यों शुरू होता है...' युवक ने महिला यूट्यूबर को ओढाया शॉल तो लग गई तगड़ी क्लास
पाकिस्तान में महिला यूट्यूबर लोगों से बातचीत कर रही होती है वहां पर एक युवक आता है और उसके सिर को जबरन ढकने लगता है। युवक के इस व्यवहार को देखकर महिला गुस्सा उठती है। महिला तुरंत सिर से शॉल उतार देती है। इसके बाद महिला ने युवक की तगड़ी क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने महिला यूट्यूबर की तारीफ की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक महिला यूट्यूबर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला यूट्यूबर लोगों से बातचीत कर रही होती है वहां पर एक युवक आता है और उसके सिर को जबरन ढकने लगता है।
युवक के इस व्यवहार को देखकर महिला गुस्सा उठती है। महिला तुरंत सिर से शॉल उतार देती है। इसके बाद महिला ने युवक की तगड़ी क्लास लगा दी।
महिला ने युवक की लगा दी क्लास
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक महिला से कहता है कि हम एक इस्लामिक देश में हैं और पारंपरिक रूप से महिला को अपना सिर ढकना चाहिए। और वो अपने शॉल से महिला के सिर पर शॉल रख देता है।
इसके बाद महिला हंसते हुए कहती है,"तुम लोगों का इस्लाम दुपट्टे से क्यों शुरू होती है? क्या इस्लाम तुमको यही सिखाता है? क्या कोई अजनबी बिना इजाजत के किसी महिला को छू सकता है? आप अरेस्ट हो सकते हो? ये सोशल हरासमेंट है।"
🇵🇰 "How dare you touch me? Who are you to decide I should cover my head?"
Brave youtuber Naila Pakistani 👏pic.twitter.com/cugi6fCMH4— AwesomeMughals (@AwesomeMughals) April 18, 2024
यूजर्स ने की महिला यूट्यूबर की तारीफ
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "मैं इस युवा और साहसी महिला को सलाम करता हूं जिसने नैतिक पुलिसिंग की तरह व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को सही सबक सिखाया।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ये महिला की आजादी है कि वो क्या पहने।
यह भी पढ़ें: Pakistan Flood: खैबर पख्तूनख्वा में 13 और मौतें, बाढ़ में अब तक 59 लोगों की गई जान; मरने वालों में 33 बच्चे