Move to Jagran APP

बलूचिस्तान में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर 4 बार तबादला, जानें क्या रही वजह

बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर चार बार तबादला करने की खबर सामने आई है। हालांकि अधिकारियों ने महिला के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव को खारिज कर दिया है। जियो न्यूज ने इसकी जानकरी दी।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 10:20 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 10:20 AM (IST)
बलूचिस्तान में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर 4 बार तबादला, जानें क्या रही वजह
बलूचिस्तान में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर 4 बार तबादला, जानें क्या रही वजह

बलूचिस्तान, एएनआइ। बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला नौकरशाह का 36 दिनों के भीतर चार बार तबादला करने की खबर सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों ने महिला के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव को खारिज कर दिया है। जियो न्यूज ने इसकी जानकरी दी।

loksabha election banner

फरीदा तरीन नाम की इस महिला अधिकारी को सबसे पहले 11 फरवरी को सहायक आयुक्त क्वेटा के रूप में नियुक्त किया गया था। इस साल 11 फरवरी से 16 मार्च तक इस महिला को चार पॉजिशन के लिए अलग-अलग जगह पोस्ट किया गया। इसके बाद अगले ही दिन उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई और 16 फरवरी को उसे प्रशासन विभाग में अनुभाग अधिकारी तीन के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 25 फरवरी को उन्हें सेवा और सामान्य प्रशासन विभाग में अनुभाग अधिकारी एक के रूप में तैनात किया गया। इसके बाद 16 मार्च को उन्हें अनुभाग अधिकारी वाणिज्य और उद्योग के रूप में नियुक्त किया गया।

महिला अधिकारी के खिलाफ भेदभाव की धारणा को खारिज करते हुए बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि तबादले एक "नौकरी का हिस्सा" हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने अधिकारी के खिलाफ भेदभाव के मामले से इनकार किया, लेकिन व्यापक सबूत बताते हैं कि पाकिस्तान में महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याओं का सामना कैसे करती हैं। जियो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है।

 बता दें कि पाकिस्तान ने ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2018 में महिलाओं के लिए दुनिया का छठा सबसे खतरनाक देश और लैंगिक समानता के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे खराब (148 वें स्थान पर) स्थान पर बताया था।  पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता अनिला गुलजार ने एक लेख में कहा 'पाकिस्तान और चीन में महिलाओं का जीवन' में इसकी जानकारी दी थी। अपने आर्टिकल में गुलजार ने बताया था कि पाकिस्तान में महिलाएं भी कार्यस्थल पर सड़क पर और परिवार के पुरुष सदस्यों द्वारा यौन उत्पीड़न का सामना करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के अनुसार, पुरुष और महिला कर्मचारियों के बीच की खाई दुनिया में सबसे चौड़ी है। औसतन, पाकिस्तान में महिलाएं पुरुषों की तुलना में 34 फीसदी कम कमाती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.