Move to Jagran APP

पाकिस्तानी PM इमरान खान का ऐलान- दुष्कर्मियों को सरेआम चौराहे पर लटका दो या नपुंसक बना दो

इमरान खान ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए जो दूसरों के लिए भी सबक हो।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 01:57 PM (IST)
पाकिस्तानी PM इमरान खान का ऐलान- दुष्कर्मियों को सरेआम चौराहे पर लटका दो या नपुंसक बना दो
पाकिस्तानी PM इमरान खान का ऐलान- दुष्कर्मियों को सरेआम चौराहे पर लटका दो या नपुंसक बना दो

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्‍तान में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आलोचना झेल रहे प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाने या इंजेक्शन के माध्यम से नपुंसक (Chemical Castration) बनाने का समर्थन किया है। बता दें कि पाकिस्तान में बच्चों के सामने फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

loksabha election banner

इरान खान ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो दूसरों के लिए सबक हो। मेरी राय में उन्हें चौक पर लटका दिया जाना चाहिए या नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि उनमें डर पैदा हो और ऐसे अपराध रुकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह हत्याओं को फर्स्ट डिग्री, सेकंड डिग्री और थर्ड डिग्री के रूप में बांटा जाता है, दुष्कर्म के मामलों को भी इस तरह से बांटा जाना चाहिए। इसके तहत फर्स्ट डिग्री वाले दुष्कर्म के आरोपियों को नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि वो फिर इस तरह की हरकत को कभी अंजाम न दे सकें।

पाकिस्तान में फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में 23 साल के मुख्य आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हाईवे किनारे महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके खिलाफ पूरे पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा भड़क गया था। लाहौर के साथ ही कराची, इस्लामाबाद, पेशावर और पाकिस्तान के अन्य कई शहरों में प्रदर्शन हुए और लोगों ने इमरान सरकार से दोषियों को सख्त सजा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पीड़िता ने बताया था कि लाहौर-सियालकोट हाईवे पर उसकी कार खराब हो गई थी। वह मदद के लिए इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो लुटेरे आए और बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के सामने आते ही पूरे पाकिस्तान में गुस्सा भड़क गया। आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने और महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.