पाकिस्तान में नौ साल के लड़के ने बुआ की गोली मारकर हत्या की, ऑनर किलिंग की आशंका
पुलिस ने बताया कि लड़के को उसके परिजनों ने ही बुआ की हत्या के लिए हथियार चलाना सिखाया था। महिला ने करीब दस साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ पसंद के व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी। बाद में हालांकि परिवार ने उसके साथ सुलह कर ली।
लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में नौ साल के लड़के ने अपनी बुआ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि यह ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है। यह घटना मंगलवार को लाहौर से 200 किलोमीटर दूर सरगोधा के चक 104-एसबी गांव में घटी।
पुलिस ने बताया कि लड़के को उसके परिजनों ने ही बुआ की हत्या के लिए हथियार चलाना सिखाया था। 30 वर्षीया महिला ने करीब दस साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ शादी कर ली थी। बाद में हालांकि परिवार ने उसके साथ सुलह कर ली।
मंगलवार को पारिवारिक समारोह में भाग लेने पहुंची महिला को उसके भतीजे ने गोली मार दी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लड़का और उसका परिवार फरार हो गया। लड़के के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
झूठी शान के लिए बड़ी बहन ने छोटी बहन की हत्या की
पंजाब प्रांत में करीब एक माह पहले अपनी पसंद से शादी करने जा रही युवती की बड़ी बहन ने गोली मारकर हत्या कर दी था। मामला लाहौर से 50 किमी दूर स्थित खुशाल सिंह गांव का था। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय ताहिरा बीबी मंगलवार को अपने समुदाय के एक युवक से शादी करने जा रही थी। बड़ी बहन आसिया बीबी ने उसका पीछा किया और अदालत के करीब उसे गोली मार दी।
ताहिरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद बड़ी बहन आसिया फरार हो गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया किलिस का कहना है कि यह अनूठा मामला है, जिसमें एक बहन ने झूठी शान (ऑनर किलिंग) के लिए छोटी बहन की जान ले ली है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग का कहना है कि एक साल में देश में झूठी शान के लिए एक हजार से ज्यादा महिलाओं की हत्या हो चुकी है।