Move to Jagran APP

अजय बिसारिया की गैरमौजूदगी में भारतीय उच्चायोग ने इस्लामाबाद में फहराया तिरंगा

Independence Day 2019 इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 05:10 PM (IST)
अजय बिसारिया की गैरमौजूदगी में भारतीय उच्चायोग ने इस्लामाबाद में फहराया तिरंगा
अजय बिसारिया की गैरमौजूदगी में भारतीय उच्चायोग ने इस्लामाबाद में फहराया तिरंगा

इस्लामाबाद, एएनआइ। Independence Day 2019: इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया।  उच्चायोग ने पारंपरिक उत्सव और उत्साह के साथ इस अवसर का जश्न मनाने के लिए 73 किलोमीटर तक साइकिल रेस का आयोजन कराया गया। डी-एफेयर्स के प्रभारी गौरव अहलूवालिया ने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संदेश को पढ़ा। 

loksabha election banner

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त, अजय बिसारिया की गैरमौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  अजय बिसारिया  इस सप्ताह की शुरुआत में भारत लौटे गए थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से उन्हें वापस बुलाने को कहा था। इसके बाद से वापस आ गए थे। भारत को यह भी सूचित किया गया था कि पाकिस्तान अपने नामित उच्चायुक्त मोइन-उल-हक को भारत नहीं भेजेगा। उन्हें आधिकारिक रूप से 16 अगस्त को पदभार संभालने की उम्मीद थी।

इस दौरान भारतीय उच्चायोग ने अपने कर्मचारियों की तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया। इस ट्वीट में 50 पुरुषों को बंद-गले के काले सूट में देखा जा सकता है। उनके साथ नौ महिलाएं साड़ी पहने कुछ बच्चों के साथ खड़ी हैं। अजय बिसारिया ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय उच्चायोग में झंडा इसी तरह फहराता रहेगा

पाकिस्तान में भारत के उच्चायोग ने 73 वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह से पहले 15 अगस्त की सुबह पूरे भवन को तिरंगा के रंगों से सजाया गया। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस अवसर पर देश और विदेश में भारतीयों ने गर्मजोशी के साथ आजादी का जश्न मनाया है और खुद को राष्ट्र की सेवा और बलिदान के लिए समर्पित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.