Move to Jagran APP

Howdy Modi की सफलता को नहीं पचा सका पाकिस्तान, फवाद चौधरी ने बताया फ्लाप शो

पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन हाउडी मोदी शो की सफलता से इतना झल्ला गए कि उन्होंने इसे फ्लॉप शो बता दिया।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 08:10 AM (IST)
Howdy Modi की सफलता को नहीं पचा सका पाकिस्तान, फवाद चौधरी ने बताया फ्लाप शो
Howdy Modi की सफलता को नहीं पचा सका पाकिस्तान, फवाद चौधरी ने बताया फ्लाप शो

इस्लामाबाद, एजेंसी। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी (Howdy Modi) कार्यक्रम का पूरे विश्व ने लोहा माना, लेकिन पाकिस्तान को ये बात नहीं पची। पाकिस्तान यहां भी अपनी ओछी हरकत दिखाने से बाज नहीं आया। उसके विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन तो इस मेगा शो से इतना झल्ला गए कि उन्होंने इसे फ्लॉप शो बता दिया। बहरहाल यह पहला ऐसा अवसर नहीं है कि भारत की सफलता से फवाद इल्लाए हो। इससे पहले उन्होंने चंद्रयान-2 पर भी विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद पाकिस्तानी अवाम ने ही उनकी जमकर क्लास लगा दी थी।  

loksabha election banner

क्या बोले फवाद

भारत के खिलाफ अक्सर अपनी विवादित बोल के चलते चर्चा में रहने वाले फवाद हुसैन ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट। इस ट्वीट में उनकी झल्लाहट साफ दिखी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी जनता का खराब शो। लाखों रुपये खर्च करने के बाद ये लोग केवल यूएसए, कनाडा और दूसरी जगहों से लोगों को इकट्ठा कर सकते हैं। लेकिन यह दिखाता है कि पैसों से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता। इसके साथ उन्होंने #ModiInHouston हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। 

फवाद का चंद्रयान 2 पर बेहूदा ट्वीट

फवाद ने इससे पहले चंद्रयान 2 पर बेहूदा ट्वीट किया था। इसपर वो पाकिस्तान में ही ट्रोल हो गए थे। उन्होंने लैंडिंग से ठीक पहले लैंडर विक्रम (Vikram) से संपर्क टूटने के बाद ट्वीट कर कहा था - जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर 'एंडिया'। फवाद ने ट्वीट में व्यंग्य करते हुए इंडिया की जगह एंडिया लिखा था। फवाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक भारतीय यूजर के ट्वीट पर बड़ी बेशर्मी से रिट्वीट किया। भारतीय यूजर अभय कश्यप के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- सो जा भाई मून की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना। इसके बाद वे ट्रोल हुए, तो लिखा कि मुझे ऐसे ट्रोल किया जा रहा है, जैसे मैंने ही इस मिशन को फेल कर दिया हो।

Howdy Modi से संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.