Coronavirus in Pakistan: दो लाख 37 हजार से ज्यादा मामले, मौत का आंकड़ा 5000 के करीब
पाकिस्तान में अब तक अब तक 237489 मामले सामने आ गए हैं। वहीं संक्रमण से 4922 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2236 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस्लामाबाद,एजेंसियां। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19)के 2,980 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 2,37,489 मामले सामने आ गए हैं। वहीं संक्रमण से 4,922 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2,236 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 140,965 संक्रमण से उबर गए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार कुल समाने आए मामलों में से सिंध में 97,626 मामले, पंजाब में 83,559, खैबर-पख्तूनख्वा में 28,681, इस्लामाबाद में 13,650, बलूचिस्तान में 10,919, गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,595 और गुलाम कश्मीर में 1,419 मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 1,467,104 टेस्ट हो गए हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान 21,951 टेस्ट हो गए हैं।
दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ 18 लाख से ज्यादा मामले
बता दें कि समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के एक करोड़ 18 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। इनमें से पांच लाख 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका कोरोना से दुनियाभर में सबसे ज्यादा हुआ है। यहां अब तक 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 16 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 66 हजार से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।
रूस में छह लाख 94 हजार से ज्यादा मामले
इस मामले में तीसरे नंबर पर भारत है। यहां सात लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। रूस में छह लाख 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।