आरिफ अल्वी ने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों के साथ कश्मीर पर पुराना राग दुहराया
उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में सुधार के लिए कश्मीर समस्या का समाधान जरूरी है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:44 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 12:10 AM (IST)
इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों की इच्छा तो जताई लेकिन कश्मीर के पुराने राग पर ही कायम रहे। संसद में अपने पहले भाषण में उन्होंने कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार की वकालत कर डाली। उन्हें हर तरह के समर्थन का एलान किया।
पाकिस्तानी संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति अल्वी ने कश्मीरी आंदोलन के नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन का एलान किया। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में सुधार के लिए कश्मीर समस्या का समाधान जरूरी है।
परस्पर दोषारोपण से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से कश्मीर मामले में हस्तक्षेप की अपील की। राष्ट्रपति ने यह भाषण विपक्ष की नारेबाजी और बहिष्कार के बीच दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें