Move to Jagran APP

सऊदी अरब में 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत

मरने वालों में 30 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। उनकी उम्र 40 से 80 के बीच बताई जा रही है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 05:32 PM (IST)
सऊदी अरब में 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की  मौत
सऊदी अरब में 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत
इस्लामाबाद, आइएएनएस। सऊदी अरब स्थित इस्लाम के सबसे पवित्र धर्मस्थल मक्का की यात्रा पर गए 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री ने बताया कि तीर्थयात्रियों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई।

मरने वालों में 30 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। उनकी उम्र 40 से 80 के बीच बताई जा रही है। मंत्री के अनुसार ज्यादातर की मौत गर्मी के कारण दम घुटने या हादसे में हुई है।

loksabha election banner

इस साल सरकारी या निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत पाकिस्तान के 184,210 लोग हज करने के लिए सऊदी अरब गए हैं। हर साल दुनियाभर से करोड़ों लोग हज के लिए मक्का पहुंचते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.