पाकिस्तान ने अरब सागर में 34 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को स्थानीय गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है। इन मछुाआरों को जल्द ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बुधवार को यहां कहा, मंगलवार को हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा, जो उनकी रिमांड पर निर्णय लेगी।
पाकिस्तान ने इससे पहले जनवरी में भी पांच भारतीय नागरिकों को पकड़ लिया था। पुलवामा हमले के बाद भारत से रिश्ते मधुर करने के लिए पाकिस्तान ने गत 29 अप्रैल को अपनी जेलों में बंद भारत के 55 मछुआरों और पांच नागरिकों को सद्भावना के तौर पर रिहा कर दिया था। पड़ोसी मुल्कों की समुद्री सीमा स्पष्ट नहीं होने के कारण आए दिन दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए एक-दूसरे की सीमा में घुस जाते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप