बोत्सवाना में भारतीयों से बोले उपराष्ट्रपति नायडू, आप देश का सांस्कृतिक राजदूत हो
भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और कहा कि आप लोग भारत के सांस्कृतिक राजदूत हो।
बोत्सवाना [एजेंसी]। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। गुरुवार को उन्होंने बोत्सवाना के गैबोरॉन टाउन में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और कहा कि आप लोग भारत के सांस्कृतिक राजदूत हो।
नायडू ने कहा कि आप लोग बाहर निकले और वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। मैं चाहूंगा कि आप लोग इन दिनों भारत की विकास यात्रा में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं, इस बारे में भी सोचें। आप भारत की संस्कृतिक के राजदूत हो और विश्व आपको भारतीय मूल्यों और जीवन दर्शन के प्रतिनिधि के तौर पर देखता है।
इससे पहले गुरुवार को भारत और बोत्सवाना ने संयुक्त रूप से आतंकवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई और दोनों देशों ने इसे रोकने की दिशा में कड़े कदम उठाने को प्रतिबद्धता भी दिखाई। इसके अलावा दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स के लिए वीजा को लेकर भी समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। बोत्सवाना के उपराष्ट्रपति ने स्लंबर सोगवाने ने अफ्रीका को लेकर भारत के नजरिए की तारीफ की।
बोत्सवाना के बाद नायडू जिम्बाब्वे की यात्रा पर जाएंगे और यहां वे विदेश मंत्री से मुलाकात के अलावा एक परियोजना की भी नींव रखेंगे।