दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश रूस में कोरोना का कहर बरकरार, 7,600 नए मामलों के साथ 95 लोगों की मौत
रूस में कोरोना का कहर प्रत्येक दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यहां पर 7600 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं।
मास्को, रॉयटर्स। रूस में कोरोना का कहर प्रत्येक दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यहां पर 7,600 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5,92,280 हो गया है। यहां पर पिछले 24 घंटों में 95 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मरनेवालों का आंकड़ा अब 8,206 पहुंच गया है।
वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख 18 हजार 101 पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 4 लाख 66 हजार ,548 तक पहुंच गई है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है। यहां पर सक्रमितों का आंकड़ा 21 लाख के पार पहुचं गया है वहीं मरनवालों की संख्या 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। अमेरिका के बाद ब्राजील, रुस और भारत इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं। अगर दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा संक्रमित देश भारत की बात करें तो यहा पर संक्रमितों का आंकडा 4 लाख 25 हजार के पार पहुंच गया है। यह पर भी तेजी से मामले प्रत्येक दिन बढ़ रहे हैं।
इस बीमारी की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में सभी देश इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है ताकि इसका संक्रमण तेजी से ना फैले। इस वायरस से बचने के लिए ज्यादातर देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया हुआ है। लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है, जिसके चलते कई देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन मं ढील दी है, जिसके बाद धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी पटरी पर आ रही है। फिलहाल सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। ताकी इस वायरस का संक्रमण ना फैल पाए। सरकार की तरफ से लोगों को लिए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग पर भी जोर दिया जा रहा है।