Move to Jagran APP

अफ्रीकी देश माली में महिला ने दिया नौ बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

माली की स्वास्थ्य मंत्री फैंटा सिबी बोलीं हलीमा का मार्च में अल्ट्रासाउंड कराया गया। उस समय रिपोर्ट में सात बच्चे होना बताया गया। जटिल स्थितियों के कारण हलीमा का ऑपरेशन मोरक्को में कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारी उसे लेकर मोरक्को गए। यहां भी दिखे 7 बच्चे लेकिन हुए 9।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 07:50 PM (IST)
अफ्रीकी देश माली में महिला ने दिया नौ बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ
अफ्रीकी देश माली में महिला ने दिया नौ बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

बामको, रायटर। पश्चिम अफ्रीका के देश माली में 25 वर्षीय महिला हलीमा सिस्से ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। यह महिला गर्भवती होने के बाद से ही चर्चा में आ गई थी। सरकार ने महिला के इलाज का जिम्मा लेकर उसका सिजेरियन ऑपरेशन मोरक्को में कराया। इन नौ बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। सभी स्वस्थ हैं।

loksabha election banner

माली की स्वास्थ्य मंत्री फैंटा सिबी ने बताया कि हलीमा का मार्च में अल्ट्रासाउंड कराया गया था। उस समय रिपोर्ट में सात बच्चे होना बताया गया। जटिल स्थितियों के कारण हलीमा का ऑपरेशन मोरक्को में कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारी उसे लेकर मोरक्को गए। यहां भी अल्ट्रासाउंड में सात बच्चे ही दिखाई दे रहे थे। जब डिलीवरी का समय आया और सिजेरियन ऑपरेशन किया गया तो नौ बच्चे हुए।

माली की स्वास्थ्य मंत्री इसे दुर्लभ घटना मानती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद हलीमा और उनके बच्चों को माली ले आया जाएगा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार अभी हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर सजग हैं। सभी को स्वस्थ रखना डाक्टरों के लिए भी चुनौती बन गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.