Move to Jagran APP

सिएरा लियोन के विदेश मंत्री से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सिएरा लियोन के विदेश मंत्री नबीला फरीदा ट्यूनिस ( Nabeela Farida Tunis) से शनिवार को मुलाकात की।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:25 AM (IST)
सिएरा लियोन के विदेश मंत्री से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा
सिएरा लियोन के विदेश मंत्री से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

नई दिल्ली, एएनआइ। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) इन दिनों विदेश के दौरे पर हैं। अपने पांच दिवसीय दौर पर वह अफ्रीका के देश कोमोरोस और सिएरा लियोन पर गए हैं। इस दौरान उन्होंने सिएरा के विदेश मंत्री नबीला फरीदा ट्यूनिस (Nabeela Farida Tunis) से शनिवार को मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (Ravish Kumar) ने एक ट्वीट कर कहा कि दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों (Bilateral relations) की वृद्धि पर चर्चा की।

loksabha election banner

वेंकैया नायडू का भव्य स्वागत

सिएरा लियोन की राजधानी फ़्रीटाउन (Freetown) में एम वेंकैया नायडू का स्वागत वहां के उप-राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद जुलेह जल्ला ने किया। इसके अलावा नाडयू को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान (Guard of Honour) पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 

कोमोरोस में भारतीय को किया था संबोधित

इससे पहले वैकेंया नायडू कोमोरोस( Comoros) पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय की सराहना करते हुए कोमोरोस को और समृद्ध बनाने में योगदान देने की बात कही थी।

अफ्रीकी देशों के साथ भारत का व्यापार बढ़ा

इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि अफ्रीकी देशों के साथ भारत के व्यापार में पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि भारत अब अफ्रीका में सबसे बड़ा निवेशक है।  बता दें कि नायडू 10 से 14 अक्टूबर तक कोमोरोस और सियेरा लियोन के दौरे पर हैं। कल यानी 14 तारीख को वेंकैया नायडू की अफ्रीका में दौरे का आखिर दिन है। 

यह भी पढ़ें: वैश्विक मंदी के बावजूद, सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शमिल है भारत- वेंकैया नायडू

यह भी पढ़ें: वेंकैया नायडू अफ्रीका दौरे के लिए हुए रवाना, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को 'द ऑर्डर ऑफ द ग्रीन क्रिसेंट' से सम्मानित किया गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.