Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना से लड़ने में इसरो के योगदान को सराहा

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना से लड़ने में इसरो के योगदान को सराहा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने स्पेस टेक्नालॉजी और जियोग्राफिक इनफोर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) के माध्यम से शहरी विकास यातायात नियंत्रण और यातायात नेवीगेशन तकनीक पर बेहतर काम किया है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 05:32 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना से लड़ने में इसरो के योगदान को सराहा
संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना से लड़ने में इसरो के योगदान को सराहा।

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना महामारी से लड़ रही भारत की केन्द्र और प्रदेश सरकारों की सहायता के लिए इसरो के योगदान की सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसरो के द्वारा विकसित भुवन पोर्टल कोरोना महामारी में भारत सरकार के लिए बहुत ही सहायता करने वाला साबित हुआ है।

loksabha election banner

इस भूस्थानिक पोर्टल की मदद से कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। भुवन इसरो का जियो पोर्टल है। जिसके माध्यम से गूगल अर्थ की तरह त्रि-विमीय (थ्री डाइमेंशनल) चित्रों के माध्यम से डाटा संग्रह का काम किया जाता है। इसरो का अंतरिक्ष में स्थापित यह साफ्टवेयर प्लेटफार्म छह तरह की सेवाओं में मददगार है। इसके माध्यम से ट्रेकिंग, हॉटस्पॉट की पहचान, होम आइसोलेशन, सब्जी बाजार, खाद्य पदार्थो की आवश्यकता, पर्यावरण आदि के संबंध में डाटा संग्रह का काम किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने स्पेस टेक्नालॉजी और जियोग्राफिक इनफोर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) के माध्यम से शहरी विकास, यातायात नियंत्रण और यातायात नेवीगेशन तकनीक पर बेहतर काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.