Move to Jagran APP

अनंतकाल तक नहीं चलने चाहिए संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन : भारत

शांति अभियानों पर विशेष समिति पर आम बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि वर्तमान शांति अभियान बहुआयामी हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ शांति और सुरक्षा बनाए रखना नहीं होना चाहिए।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 10:29 AM (IST)
अनंतकाल तक नहीं चलने चाहिए संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन : भारत
अनंतकाल तक नहीं चलने चाहिए संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन : भारत

संयुक्त राष्ट्र, पीटीआइ। भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों (मिशन) को अनंतकाल तक नहीं चलना चाहिए। इन अभियानों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति बनाने की तत्काल जरूरत है ताकि वे राजनीतिक हितों को बढ़ावा देने का जरिया न बन जाएं। मालूम हो कि भारत उन देशों में शुमार है जिसके सबसे ज्यादा जवान शांति अभियानों में शामिल होते हैं।

loksabha election banner

शांति अभियानों पर विशेष समिति पर आम बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि वर्तमान शांति अभियान बहुआयामी हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ शांति और सुरक्षा बनाए रखना नहीं बल्कि राजनीतिक प्रक्रिया में मदद देना, नागरिकों की रक्षा करना, लड़ाकों से हथियार डलवाना, चुनावों में सहायता करना, मानवाधिकारों की रक्षा करना और कानून के शासन को बहाल करना भी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति बलों की तैनाती में भारत ने हमेशा 'नो नेशनल कैविएट पालिसी' अपनाने का समर्थन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.