वियतनाम में Typhoon तूफान और भारी बारिश का कहर, 35 लोगों की मौत के साथ दर्जनों घायल
वियतानम में टाइफून (तूफान) और भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इस भयंकर तूफान के साथ-साथ भारी बारिश और भूस्खलन ने कई काफी संख्या में लोगों की जान भी ले ली है। गुरुवार को इस तूफान में 35 लोगों की मौत गई है।
हनोई, एपी। वियतानम में टाइफून (तूफान) और भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इस भयंकर तूफान के साथ-साथ भारी बारिश और भूस्खलन ने कई काफी संख्या में लोगों की जान भी ले ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 20 वर्षों में वियतनाम में टकराने वाले सबसे ज्यादा शक्तिशाली तूफान ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। गुरुवार तक इस तूफान में 35 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। वहीं दर्जनों लोगों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आई है।
कई सालों से भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा वियतनाम
वहीं आंधी-तूफान के कारण गुरुवार को वियतनाम में दो अलग-अलग भूस्खलन में 8 लोगों की मौत गई है। बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करन पड़ रहा है। इस तूफान मं लापता हुए लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी लगे हुए हैं।
वियतानम कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे हैं। यहां पर बाढ़ के चलते भूस्खलन मे सेना के बैरक भी चपेट में आ गया। भूस्खलन मे सेना के जवान लापता हो गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह में वियतनाम में कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वियतनाम में बाढ़ के चलते काफी लोगों की जान चुकी है। आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का स्तर और अधिक बढ़ने की आशंका जताई गई है।
फिलीपींस में टाइफून मोलावे तूफान
वहीं दूसरी ओर टाइफून मोलावे के कारण फिलीपींस में भी स्थिति बिगड़ गई है। यहां पर रातोंरात बाढ़, भूस्खलन के कारण कम से कम एक दर्जन मछुआरों लापता हो गए चुके हैं। आपदा एजेंसी ने कहा कि टाइफून मोलावे, 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटे की हवा की गति और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लूजॉन के मुख्य फिलीपीन द्वीप पर भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन और बाढ़ का कारण बना।