This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK

नेपाल में माधव कुमार की पार्टी समेत दो नई पार्टियों को मान्यता, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति

नेपाल के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दो नए पंजीकृत राजनीतिक दलों- माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) और महंत ठाकुर के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी को मान्यता प्रदान की। कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख माधव कुमार नेपाल हैं।

Shashank PandeyThu, 26 Aug 2021 10:39 AM (IST)
नेपाल में माधव कुमार की पार्टी समेत दो नई पार्टियों को मान्यता, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति

काठमांडू, प्रेट्र। नेपाल में चुनाव आयोग ने बुधवार को दो नए दलों को मान्यता दे दी। ये दल हैं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (संयुक्त समाजवादी) और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी। कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख माधव कुमार नेपाल हैं जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महंत ठाकुर हैं। दोनों गुटों की ओर से नई पार्टी के रूप में मान्यता दिए जाने के लिए पिछले सप्ताह आवेदन किया गया था। पिछले सप्ताह ही नेपाल सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर राजनीतिक दल में विभाजन के नियमों को सरल कर दिया था।

अब किसी भी नेपाली पार्टी के 20 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि और इतने ही केंद्रीय समिति के सदस्य एकजुट होकर नई पार्टी बना सकते हैं। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) से आए 30 सांसदों और केंद्रीय समिति के 55 सदस्यों ने मिलकर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (संयुक्त समाजवादी) बनाई है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हैं। जबकि लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी उपेंद्र यादव की अगुआई वाली जनता समाजवादी पार्टी से टूटकर बनी है

Edited By: Shashank Pandey

jagran user surway