नेल्सन मंडेला जिस जेल में रहे, वहां रात बिताने के लिए ढाई लाख डॉलर की बोली...!
7 नवंबर को सबसे अधिक बोली लगाने वाले को उस जेल में एक रात बिताने का मौका मिलेगा
जोहान्सवर्ग, एजेंसी। जिस जेल में दक्षिण अफ्रीका के महान नेता और पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने जीवन का लंबा समय गुजारा था, उस जेल में एक रात गुजारने पर ढाई लाख डॉलर मिलेंगे। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका में एक नीलामी आयोजित की गई।
नई पीढ़ी को जेल के अनुभव बताने और चैरिटी के लिए आयोजित नीलामी की शुरुआत ढाई लाख डॉलर से हुई है। रबोन द्वीप की पुरानी जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रहने के लिए 67 लोगों ने बोली लगाई, जहां पर मंडेला को बंद कर रखा गया था। सीईओ स्लीपआउट नामक ग्रुप ने मंडेला के सौ साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया है। 2013 में दक्षिण अफ्रीका के संस्थापक की 95 साल की उम्र में मौत हो गई थी। यह नीलामी मंडेला के जन्मदिन के बाद स्थानीय समय के अनुसार 17 जुलाई की आधी रात को बंद कर दी जाएगी। 7 नवंबर को सबसे अधिक बोली लगाने वाले को उस जेल में एक रात बिताने का मौका मिलेगा।
पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने मंडेला
1990 में दक्षिण अफ्रीका से नस्लवाद के खत्म होने की प्रक्रिया शुरू हुई, जब प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी नेल्सन मंडेला को जेल से छोड़ा गया था। यह प्रक्रिया तब पूरी हुई, जब 1994 में दक्षिण अफ्रीका में बहुनस्लीय चुनाव हुए और मंडेला को देश का पहला अश्वेत राष्ट्रपति चुना गया।
कैदियों की पढ़ाई पर खर्च होगा धन
कार्यक्रम के आयोजक सीईओ स्लीपआउट ने बताया कि नीलामी से हासिल किए गए धन को अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी को दिया जाएगा जो कैदियों की पढ़ाई पर खर्च करेगा। चैरिटी की वेबसाइट पर अब तक तीन बोलियां पंजीकृत की गई है।