तुर्की में फेस मास्क पहनना किया अनिवार्य, नियम उलंल्घन करने वालोंं पर लगेगा जुर्माना
तुर्की में कोरोना वायरस के प्रसर को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनने अनिवार्य कर दिया है।
अंकारा, आइएएनएस। तुर्की ने कोरोना वायरस COVID-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के उपायों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर 900 लीर (131 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाना शुरू किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि यह उपाय तब निकाला गया है जब देश में नए मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई। ये आदेश देश के 81 प्रांतों में बाहरी स्थानों के साथ-साथ दुकानों और रेस्तरां को कवर किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने सोमवार की घोषणा करते हुए कहा की तुर्की ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID-19) के 1,212 नए मामलों की पुष्टि की, देश में कुल संख्या 188,897 हो गई। इसके अलावा वायरस के कारण 24 और लोगों की मृत्यु हो गई, मरने वालों की संख्या 4,974 हो गई, जबकि 1,293 मरीज पिछले 24 घंटों में सामने आए है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 161,533 हो गई है। मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर कोरोना वायरस से करीब 90 लाख लोग संक्रमित हो गए हैं। दुनियाभर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के प्रसर पर रोक लगाने के लिए लगभग सभी देशों ने लॉकडाउन का सहारा लिया है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। अकेले अमेरिका में कोरोना वायरस के 22 लाख के करीब मरीज हैं। कोरोना वायरस से दुनियाभर के करीब 200 देश संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया था। देखते ही देखते करीब दो से तीन महीने में इस वायरस ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद मार्च में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।