Move to Jagran APP

उत्तरी गोला‌र्द्ध में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान, WMO ने तीन दशक बाद सार्वजनिक किए आंकड़े

प्रो. तालास ने कहा कि क्लिंक ऑटोमेटेड वेदर साइट की शुरुआत पिछली सदी के नौवें दशक में हुई थी और ये दो सालों तक चली। इसे ग्रीनलैंड आइस शीट प्रोजेक्ट के दौरान ग्रीनलैंड क्रेस्ट के आसपास मौसम संबंधी स्थितियों को रिकॉर्ड करने के लिए डिजाइन किया गया था।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 08:21 PM (IST)
उत्तरी गोला‌र्द्ध में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान, WMO ने तीन दशक बाद सार्वजनिक किए आंकड़े
यह जानकारी मौसम में बदलाव की भयावह तस्वीर पेश करती है।

जेनेवा, एपी। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को लेकर जारी बहस के बीच उत्तरी गोला‌र्द्ध में सबसे कम तापमान का पता चला है। संयुक्त राष्ट्र की मौसम संबंधी एजेंसी के मुताबिक, लगभग तीन दशक पहले ग्रीनलैंड में करीब माइनस 70 डिग्री सेल्सियस (माइनस 93 डिग्री फारेनहाइट) तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

loksabha election banner

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अब सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 22 दिसंबर, 1991 को उत्तरी गोला‌र्द्ध में शून्य से नीचे यानी माइनस 69.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। सुदूर क्लिंक नामक स्थान पर स्थापित मौसम की स्थिति स्वत: दर्ज करने वाले स्टेशन पर यह तापमान रिकॉर्ड किया गया था। यह जगह ग्रीनलैंड हिम खंड के पास है और समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

डब्ल्यूएमओ के महासचिव प्रोफेसर पेटरी तालास ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब चर्चा पृथ्वी पर बढ़ती गर्मी को लेकर होती है, यह जानकारी मौसम में बदलाव की भयावह तस्वीर पेश करती है। यह तापमान 1933 में ओइमकोन के साइबेरियाई साइट और 1892 में बर्खोयास्क में दर्ज किए गए -67.8 डिग्री सेल्सियस (-90 डिग्री फॉरेनहाइट) से भी कम है।

1883 में वोस्तोक में दर्ज किया गया था सबसे कम ताप

सबसे कम तापमान अंटार्कटिका में पृथ्वी पर अब तक का सबसे कम तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस (-128.6 डिग्री फॉरेनहाइट) 1983 में अंटार्कटिका की ऊंचाई पर वोस्तोक मौसम केंद्र में दर्ज किया गया था।

1990 के बाद स्थापित हुई थी साइट 

प्रो. तालास ने कहा कि क्लिंक ऑटोमेटेड वेदर साइट की शुरुआत पिछली सदी के नौवें दशक में हुई थी और ये दो सालों तक चली। इसे ग्रीनलैंड आइस शीट प्रोजेक्ट के दौरान ग्रीनलैंड क्रेस्ट के आसपास मौसम संबंधी स्थितियों को रिकॉर्ड करने के लिए डिजाइन किया गया था। 1994 में इसे टेस्टिंग के लिए लैब वापस भेज दिया गया और फिर अंटार्कटिका में इस्तेमाल के लिए भेज दिया गया।

38 डिग्री तक पहुंच गया था तापमान

बता दें कि एक रूसी साइट बीते दिनों आर्कटिक सर्कल के उत्तर में सबसे अधिक तापमान का एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने के चलते चर्चा में रही थी। माना जा रहा है कि 19 जून 2020 को साइबेरिया में तापमान 100.4 फॉरेनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया था, जो इस साल के सामान्य तापमान स्तर से 32 फॉरेनहाइट (18 डिग्री सेल्सियस) अधिक था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.