शौक से नहीं, खास उद्देश्य से पूरे शरीर पर बनवाया था टैटू,15 साल बाद हुआ गिरफ्तार
72 वर्षीय जापानी शख्स शिजेहारू शिराई ने पूरे शरीर पर टैटू बनवाया है उसने यह टैटू शौक के लिए नहीं बनवाया बल्कि यह जापान के खतरनाक आपराधिक संगठन यकूजा के सदस्य है।
बैंकॉक (एजेंसी)। कुछ लोगों को पूरे शरीर पर टैटू बनवाना पसंद होता है। इसे लोग फैशन का ट्रेंड मानकर खुद को कूल दिखाने का प्रयास करते हैं। 72 वर्षीय जापानी शख्स शिजेहारू शिराई भी कुछ ऐसा ही है। उसके पूरे शरीर पर भी टैटू है, लेकिन उसने यह टैटू शौक के लिए नहीं बनवाया बल्कि यह जापान के खतरनाक आपराधिक संगठन यकूजा के सदस्य है।
उसके हर सदस्य को इसे बनवाना अनिवार्य होता है। इसे आपराधिक संगठन की पहचान माना जाता है। पहले शिराई भी उसका सदस्य था। उसने भी स्थायी टैटू बनवाया।
2003 में जापान में ही उसने एक गैंगस्टर को मार दिया और फरार हो गया। जापानी पुलिस उसे खोज रही थी। पिछले दिनों वह थाईलैंड के लॉपबुरी के बाजार में था।
तभी एक किशोर ने उसकी तस्वीर ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा कि अंकल आप हमारे आइडल हो, मैं बड़ा होकर आप जैसा दिखना चाहूंगा।
यह पोस्ट वायरल होते-होते जापानी पुलिस के पास जा पहुंची। उन्होंने टैटू पहचाना और थाईलैंड की पुलिस से संपर्क किया। इस पर उसे 15 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: अब शरीर के अंदर प्रत्यारोपित किये जा सकेंगे रोबोट, अंगों के विकास में करेंगे ऐसे मदद