Myanmar Election 2020 : म्यांमार में सू के नेतृत्व वाली पार्टी दोबारा सत्ता में, 920 सीटों पर हासिल की जीत
चुनाव आयोग ने सभी सीटों के बारे में जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि संसद की 1117 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इनमें से 315 सीट निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और 161 सीट उच्च सदन हाउस ऑफ नेशनलटीज में हैं।
यंगून, आइएएनएस। म्यांमार में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की के नेतृत्व वाली नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी (NLD) फिर भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। चुनाव आयोग ने अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी। एनएलडी ने 920 सीटों पर जीत हासिल की है।
चुनाव आयोग ने सभी सीटों के बारे में जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि संसद की 1117 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इनमें से 315 सीट निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और 161 सीट उच्च सदन हाउस ऑफ नेशनलटीज में हैं। 612 सीट क्षेत्रीय और प्रादेशिक स्तर की संसद की हैं। एनएलडी पूरी तरह से बहुमत में आ गई है।
2015 के चुनाव में भी बहुमत से हासिल हुई थी जीत
आंग सान सू की इस पार्टी ने 2015 में भी भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। एनएलडी की विरोधी पार्टी यूनियन सोलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) ने 1089 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से मात्र 71 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी। इस बार भी उसकी करारी हार हुई है।
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में रोहिंग्या मुद्दा भी प्रमुख रूप से बना हुआ था। 2017 में रोहिंग्या के क्षेत्र में सेना ने आपरेशन चलाए थे, जिसमें साढ़े सात लाख रोहिंग्या पलायन कर बांग्लादेश चले गए हैं। इस बार के चुनाव में रोहिंग्या को नागरिक न मानते हुए चुनाव प्रक्रिया से दूर कर दिया गया था। आंग सान सू की को उनकी लोकप्रियता और पार्टी के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क का पूरा लाभ मिला।