Move to Jagran APP

तंजानिया में फंसे भारतीय लौटेंगे स्वदेश, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

भारतीय नागरिक कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में कोमोरोस में फंस गए थे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 09:01 AM (IST)
तंजानिया में फंसे भारतीय लौटेंगे स्वदेश, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
तंजानिया में फंसे भारतीय लौटेंगे स्वदेश, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

मोरोनी, एएनआइ। कोमोरोस में फंसे 19 भारतीयों को लेकर विशेष चार्टर्ड विमान रविवार को तंजानिया रवाना हो गया। तंजानिया में फंसे अन्य भारतीयों को लेकर वह विमान सोमवार को भारत के लिए रवाना होगा। मेडागास्कर स्थित भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है।

loksabha election banner

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'कोमोरोस में फंसे 19 भारतीयों ने तंजानिया होते हुए स्वदेश वापसी की यात्रा शुरू कर दी है।' भारतीय नागरिक कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में कोमोरोस में फंस गए थे।                                                                                                 

85 भारतीय लौट चुके हैं स्वदेश

इस अवसर पर राजदूत अभय कुमार ने कहा, 'कोमोरोस सरकार व खासतौर पर राष्ट्रपति अजाली असोमानी तथा तंजानिया के भारतीय उच्चायुक्त के सक्रिय सहयोग के बिना यह कतई संभव नहीं था।' इससे पहले जून की शुरुआत में मेडागास्कर स्थित भारतीय दूतावास ने वहां फंसे 85 भारतीयों को स्वदेश वापस भेजा था।

कोमोरोस रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण 

बता दें कि भारत के लिए दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित कोमोरोस रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण है। गत वर्ष अक्टूबर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पहली बार कोमोरोस का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर समझौता हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.