ऑस्ट्रेलिया : बाढ़ग्रस्त इलाकों में मकड़ियों ने बनाई जाल की पारदर्शी चादर, जानें इसके बारे में रोचक तथ्य
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मकड़ियां खुद को बचाने के लिए बड़े स्तर पर जाल बुन रहीं हैं खुद को बचाने की इस तकनीक को वैज्ञानिकों की भाषा में बैलूनिंग कहते हैं जिसकी मदद से मकड़ियां ऊंचाई तक पहुंच जाती हैं।
मेलबर्न, रायटर्स। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया राज्य के गिप्सलैंड में बारिश और बाढ़ के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां के बाढ़ग्रस्त इलाकों में मकड़ी के जाल की चादर फैली हुई हैं जो कि काफी बड़ी और पारदर्शी हैं। मकड़ियां बाढ़ के पानी के प्रकोप से बचने के लिए बड़े जाले बुनती हैं।
#WATCH | Massive spider web blankets Australia’s bushland after heavy rains in the region. Visuals from Gippsland, Victoria.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/3jGwARkHHk
— ANI (@ANI) June 17, 2021
जमीन पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण ये मकड़ियां जाल बुनकर ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकड़ियां खुद को बचाने के लिए बड़े स्तर पर जाल बुन रहीं हैं खुद को बचाने की इस तकनीक को वैज्ञानिकों की भाषा में बैलूनिंग कहते हैं, जिसकी मदद से मकड़ियां ऊंचाई तक पहुंच जाती हैं। बता दें कि बाढ़ के बाद गिप्सलैंड में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बिजली व्यवस्था ठप हैं और कई इमारतें में क्षतिग्रस्त हुई हैं।
नेपाल में बाढ़ के कहर से सात लोगों की मौत
नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण यहां आई बाढ़ ने सात लोगों की जान ले ली है। वहीं, कई लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि लापता हुए लोगों में तीन भारतीय और तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं।
बाढ़ के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है और लोगों के घरों में पानी चला गया है। वहीं बिजली के खंभे टूटकर नीचे सड़कों पर गिर गए हैं। इस सबके चलते लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मेलमची में कीचड़ की मोटी लेयर बन गई है, जिस कारण से कई घरों को नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि तकरीबन 200 घर इस कारण आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।